फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested after woman journalist's car was vandalised after being chased

Noida News: महिला पत्रकार का पीछा कर की गाड़ी में तोडफ़ोड़, दो गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Two arrested after woman journalist's car was vandalised after being chased
-नोएडा से वसंतकुंज स्थित घर लौट रही थी पीड़िता, एक निजी चैनल में प्रोड्यूसर है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले की सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने नोएडा से वसंतकुंज स्थित अपने घर लौट रही महिला पत्रकार का पीछा करने और उसकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए दोनों आरोपियों शुभम और दीपक को डाबड़ी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर पहले भी डाबरी थाने में आर्म्स एक्ट का एक केस दर्ज हैं।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि 35 वर्षीय पीडि़त पत्रकार अपने परिवार के साथ वसंतकुंज इलाके में रहती हैं और नोएड़ा स्थित एक निजी समाचार चैनल के लिए प्रोड्यूसर का काम करती है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 30 अक्तूूबर की देर रात करीब 1.27 बजे लाजपत नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो स्कूटी सवार युवक एक महिला का पीछा कर रहे हैं। सूचना के बाद पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और महिला से मिली। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रात लगभग 12.45 बजे महामाया फ्लाईओवर के पास उसने एक स्कूटी को ओवरटेक किया। वहां से स्कूटी सवार दो लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और उससे भिडऩे की कोशिश की।
विज्ञापन

महिला ने तेज रफ्तार से गाड़ी वहां से निकाल कर लाजपत नगर फ्लाईओवर के पास रोकी और पुलिस फोन किया। पीसीआर से सूचना मिलने के बाद सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान पर बीएनएस की धारा 324(4)/126(2)/79/3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच के लिए सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस, स्पेशल स्टाफ और एएटीएस की टीमों को जांच में लगाया गया। घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जाँच की गई। फुटेज से आरोपियों की स्कूटी की पहचान की गई और स्कूटी के रजिस्टेशन नम्बर की मदद से पुलिस आरोपियों पर तक पहुंच गई। पुलिस ने डाबरी इलाके में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed