{"_id":"5dded9558ebc3e54b36af6c4","slug":"twice-challan-of-noida-depo-bus-by-delhi-traffic-police-noida-news-noi47563016","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 माह से नोएडा डिपो में खड़ी बस का दो बार चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 माह से नोएडा डिपो में खड़ी बस का दो बार चालान
Thu, 28 Nov 2019 09:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
नोएडा। नोएडा डिपो में पिछले 6 माह से खड़ी बस का दिल्ली यातायात पुलिस ने दो बार में 8700 रुपये का चालान कर दिया। चालान की रसीद डिपो पहुंचने पर एआरएम अनुराग यादव ने यातायात पुलिस को दस्तावेज के साथ एक पत्र लिखकर भेजा है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि बस मई से डिपो के अंदर ही खड़ी है। जिसकी नीलामी भी हो चुकी है। ऐसे में दो बार चालान कैसे काट दिया गया। पड़ताल की गई तो पता चला कि एक चालक रोडवेज की बस का नंबर ऑटो में लगाकर चला रहा है।
विज्ञापन
जिसका नंबर यूपी14 एटी 9047 है। ऑटो भजनपुरा का है। दोनों ही चालान विद आउट यूनिफार्म व अधिक सीट के हैं। बता दें कि इस तरह के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं। पिछले दिनों एक युवक चालान लेकर ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचा। जांच में पता चला कि बाइक का नंबर कोई स्कूटी पर लिखकर चला रहा था।
विज्ञापन