फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Try to bring a positive change in the lives of the disabled

Noida News: दिव्यांगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का करें प्रयास

Thu, 23 Mar 2023 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 08:32 PM IST
विज्ञापन
Try to bring a positive change in the lives of the disabled
दिव्यांगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का करें प्रयास
विज्ञापन

गोवा के राज्यमंत्री ने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में तीन दिवसीय वैश्विक प्रौद्योगिकी एक्सपो का किया उद्घाटन
दिव्यांगों के लिए नई तकनीक का किया गया प्रदर्शन, 25 मार्च तक चलेगा आयोजन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बृहस्पतिवार को गोवा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री सुभाष फल देसाई ने तीन दिवसीय वैश्विक प्रौद्योगिकी एक्सपो और सम्मेलन का उद्घाटन किया। समावेशी दिव्यांगजन उद्यमी संघ (आईडीईए) ने सहायक प्रौद्योगिकी, ग्लोबल असिस्टिव टेक्नोलॉजी एक्सपो एंड कॉन्फ्रेंस (जीएटीईसी) को बढ़ावा देने के लिए इसका आयोजन किया है। एक्सपो का विषय ‘स्वस्थ, सुरक्षित, सतत और समावेशी पर्यावरण का निर्माण’ है। प्रदर्शनी में दिव्यांगों के लिए नई तकनीक का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो उनके जीवन को और बेहतर बनाने में मदद करेंगी।
राज्यमंत्री सुभाष फल देसाई ने कहा कि दिव्यांग भी देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में योगदान कर रहे हैं। लोग दिव्यांगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें। स्पेशल ओलंपिक भारत की चेयरपर्सन मलिका नड्डा ने कहा कि भारत सरकार दिव्यांगों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। आईडीईए के संस्थापक और सीईओ मल्लिकार्जुन इयथा ने कहा कि एक्सपो का उद्देश्य दिव्यांगों की क्षमताओं को लेकर उनके विश्वास को और मजबूत करना है। आईकॉनेक्स एग्जिबिशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजीव बंसल ने कहा कि दिव्यांगों की कार्यात्मक क्षमताओं को बढ़ाने, बनाए रखने या सुधारने के लिए उपयोग की जाने वाली कोई भी चीज़ सहायक तकनीक मानी जाती है। आयोजन निश्चित रूप से सभी की मदद करेगा।
विज्ञापन

तीन दिवसीय सम्मेलन में 10 से ज्यादा देशों की 250 कंपनियों और 100 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं, साथ ही प्रख्यात वक्ताओं के तीन हजार से अधिक वैश्विक प्रतिभागी भी शामिल हो रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि एक वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार विश्व में 2.5 अरब लोगों को कम से कम एक सहायक उत्पाद की आवश्यकता है। एक्सपो में 100 दिव्यांगों को बीज अनुदान दिया गया है। साथ ही 200 उद्यमियों ने दिव्यांग हुनर आत्मनिर्भर (डीएचएएन) किट बांटे गए। औपचारिक रूप से डीएचएएन को लॉन्च किया गया। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, विदेश मंत्रालय, सामाजिक न्याय मंत्रालय और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की मदद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed