फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Truth won, CM's pot full of sins was full: BJP

सत्य की जीत हुई, सीएम का पापों वाला घड़ा भर गया था : भाजपा

Thu, 21 Mar 2024 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Truth won, CM's pot full of sins was full: BJP
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा -मुख्यमंत्री को जांच से गुजरना ही होगा
विज्ञापन

कोर्ट के निर्णय से स्पष्ट है कि शराब घोटाले में जांच होनी ही है
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री का पाप वाला घड़ा भर गया था। युवा वर्ग को नशे में ढकेलने की कोशिश कर रहे थे। सत्य की जीत हुई है। आम आदमी पार्टी अराजक तत्वों की पार्टी है। उन्हें कानून से कोई मतलब नहीं है। मुख्यमंत्री केजरीवाल को जांच से गुजरना ही होगा। न्यायालय के निर्णय से स्पष्ट हो गया है कि शराब घोटाले में जांच होनी ही है।

सचदेवा ने कहा कि जिस तरह की भाषा मुख्यमंत्री के मंत्री बोल रहे है कि घर-घर से केजरीवाल निकलेंगे। इससे साफ है कि वे गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। दिल्ली में दंगा कराने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मंत्री यह भी कह रहे हैं कि जेल से केजरीवाल शासन करेंगे, जबकि उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। देश में कानून का शासन है। न्यायालय ने कहा है कि जांच एजेंसी के सामने उन्हें जाना ही पड़ेगा। किस बात का डर है उन्हें। घोटाला अगर नहीं किया है तो डर किस बात का। दिल्ली की जनता को तो जवाब देना ही होगा। इस देश में कानून का शासन है, उसका पालन करना ही होगा। वर्ष 2021 से केजरीवाल लगातार शराब नीति घोटाले में बहानेबाजी कर रहे थे। आज उनके झूठ का पटाक्षेप हो गया है। झूठ और लूट की सरकार है। केजरीवाल को सजा मिलनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article