फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Truck falls into drain in Greater Noida iron rod pierces driver body

नींद की झपकी बनी काल: ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, सरिया से लदा ट्रक नाले में पलटा; चालक के आर-पार हुआ सरिया

Tue, 21 Jul 2026 04:24 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी Published by: विकास कुमार Updated Tue, 21 Jul 2026 04:24 PM IST
सार

हादसा इतना भीषण था कि जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बादलपुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। चालक केबिन के भीतर जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। पुलिस ने तुरंत हाइड्रा मशीन और गैस कटर का इंतजाम किया।

विज्ञापन
Truck falls into drain in Greater Noida iron rod pierces driver body
नाले में घुसा ट्रक, ड्राइवर के शरीर में घुसा सरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर छपरौला गांव के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दादरी से गाजियाबाद की ओर सरिया लादकर जा रहा एक अनियंत्रित ट्रक बिजली का खंभा तोड़ते हुए नाले में जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक में लदी लोहे की सरिया चालक के शरीर के आर-पार हो गई, जिससे वह केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बुलंदशहर के जेहरा गांव निवासी 28 वर्षीय आमिर के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक चालक था।

विज्ञापन

नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता के अनुसार, सोमवार सुबह आमिर दादरी से सरिया लादकर गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। जब वह जीटी रोड पर छपरौला गांव के पास पहुंचा, तो अचानक उसे नींद की झपकी आ गई। झपकी आने की वजह से तेज रफ्तार ट्रक पर से उसका नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को रौंदते हुए सीधे नाले में जा पलटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैस कटर से कैबिन को काटकर निकाला गया ड्राइवर का शव
हादसा इतना भीषण था कि जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बादलपुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। चालक केबिन के भीतर जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। पुलिस ने तुरंत हाइड्रा मशीन और गैस कटर का इंतजाम किया। करीब दो घंटे के कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद केबिन को काटकर आमिर को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed