फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Truck-car collision on Eastern Peripheral Expressway, three injured

Noida News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक-कार की टक्कर, तीन घायल

Wed, 30 Apr 2025 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
Truck-car collision on Eastern Peripheral Expressway, three injured
सिकंदराबाद से नोएडा जा रहे थे कार सवार
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शाहपुर गांव के सामने कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सिकंदराबाद निवासी सुहेल ने बताया कि 29 अप्रैल तो रात उनका भाई शाहनवाज ब्रेजा कार लेकर सिकंदराबाद से नोएडा जा रहे था। कार में उनके साथ मोहतशिम और भुरू सवार थे। जब वह कोतवाली दादरी क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शाहपुर गांव के सामने पहुंचे तो ट्रक से टक्कर हो गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शाहनवाज, मोहतशिम और भुरू घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली के जीटीवी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सुहेल ने ट्रक नंबर के आधार पर दादरी कोतवाली क्षेत्र में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed