Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Truck breaks LT line, power supply disrupted

Noida News: ट्रक ने तोड़ी एलटी लाइन, बाधित रही बिजली आपूर्ति

Mon, 13 Oct 2025 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Truck breaks LT line, power supply disrupted
शहर के अलीगढ़ रोड पर रविवार शाम करीब चार बजे धान लेकर जा रहे एक ओवरहाइट ट्रक से एलटी लाइन का तार उलझ गया। इस तार से जुड़े तीन बिजली के खंभे गिर गए। इसके चलते प्रगतिपुरम फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति को तीन घंटे तक बंद रखा गया।
विज्ञापन

इधर, प्रगतिपुरम फीडर पर सुबह से ही मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इससे पूरे क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दोपहर में बहाल हुई आपूर्ति हादसे के कारण फिर ठप हो गई। इसके चलते सुबह करीब 10 बजे से शाम करीब छह बजे तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। जिससे छह हजार परिवारों के साथ करीब 800 दुकानों व उद्यमियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके चलते अलीगढ़ रोड, साकेत कालोनी, चित्रगुप्त नगर, नवल नगर, इंदिरा नगर, लेबर कालोनी आदि तमाम मोहल्लों में आपूर्ति ठप रही। अधिशासी अभियंता शहर संदीप कुमार ने बताया कि ट्रक द्वारा तार तोड़ने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसे बाद भी ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed