फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tritiya selected for national-level skating

Noida News: स्केटिंग में तृतीया का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

Wed, 30 Sep 2026 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Tritiya selected for national-level skating
फोटो--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की उभरती स्केटिंग खिलाड़ी तृतीया गुप्ता का चयन राष्ट्रीय सीबीएसई बालिका रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह नॉर्थ जोन-1 की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। तृतीया ने नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर बालिका रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है।



ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पारस पब्लिक स्कूल की मेजबानी में 24 से 26 सितंबर तक सेक्टर-46 स्थित भवानी शंकर देवस्वम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैंक्ड ट्रैक पर प्रतियोगिता हुई। नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी पब्लिक स्कूल की छात्रा तृतीया ने अंडर-9 इनलाइन कैटेगरी की एक लैप रोड रेस में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




तृतीया सेक्टर बीटा-2 की निवासी हैं और कोच चरण सिंह की निगरानी में रोजाना दो से तीन घंटे अभ्यास करती हैं। वह स्पीड, संतुलन, तकनीक और रेसिंग कौशल को बेहतर करने पर ध्यान दे रही हैं। अब तृतीया नवंबर में कर्नाटक के बेलगाम में होने वाली राष्ट्रीय सीबीएसई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में नॉर्थ जोन-1 का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनकी उपलब्धि पर जेपी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अंजली मलिक और खेल विभागाध्यक्ष हिमांशी ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तृतीया को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed