फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trials for the Veteran T20 League begin today.

Noida News: वेटरन टी-20 लीग के लिए आज से ट्रायल

Fri, 25 Sep 2026 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Trials for the Veteran T20 League begin today.
-दो अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा में होंगे दो मुकाबले, 11 खिलाड़ियों का होगा चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को गौतमबुद्ध नगर में डॉ. गौड़ हरि सिंघानिया वेटरन यूपी टी-20 लीग के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे। इसके लिए गौतमबुद्ध नगर वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन (जीबीएनवीसीए) की जिला टीम के गठन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। एसोसिएशन की ओर से शनिवार और रविवार को दो दिवसीय ट्रायल कराया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और क्रिकेट कौशल के आधार पर टीम के लिए चयन होगा।
प्रदेश के करीब 35 जिलों में दो अक्तूबर को लीग मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गौतमबुद्ध नगर वेटरन्स का हापुड़ वेटरन्स और गाजियाबाद वेटरन्स का अलीगढ़ वेटरन्स के साथ मुकाबला होगा। दोनों मैच वेस्ट जोन पूल-एफ के तहत गौतमबुद्ध नगर को मिले हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव एवं वेस्ट जोन पूल-एफ टूर्नामेंट समन्वयक नीलमणि द्विवेदी ने बताया कि ट्रायल की तैयारियां पूरी हैं। दो दिवसीय ट्रायल में 35 से 40 वर्ष आयु वर्ग के चार और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सात खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और फिटनेस परखी जाएगी। चयनित 11 खिलाड़ी दो अक्तूबर को होने वाले मुकाबलों में गौतमबुद्ध नगर वेटरन्स टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। लीग अनुभवी खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में प्रतिभा दिखाने का अवसर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed