फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trial of traffic diversion underway to tackle traffic jams

Noida News: जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट का ट्रायल चालू

Sun, 26 Oct 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Trial of traffic diversion underway to tackle traffic jams
बिजनौर। शहर की टू लेन सड़कों पर वाहनों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जाम से निपटने के लिए बसों के मार्ग में परिवर्तन शनिवार से लागू कर दिया गया। हालांकि यह अभी ट्रायल के तौर पर किया गया है। अगर चक्कर रोड पर जाम के हालात नहीं बने तो ट्रायल को स्थायी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को बिजनौर रोडवेज बस स्टैंड से निकलने वाली बसों को जजी चौराहा, मंडावर चौराहा से चक्कर रोड की तरफ भेजा गया, जबकि शहर में आने वाली बसों का नगीना मार्ग से शक्ति चौराहा होते हुए एंट्री दी गई। हालांकि मेरठ या मुजफ्फरगर की दिशा में आने-जाने वाली बसों के मार्ग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी रवि नैन के अनुसार बिजनौर शहर से रोजाना सैकड़ों बसों की आवाजाही होती है। इनमें रोडवेज और परमिट पर चलने वाली निजी बसें भी शामिल हैं। अब काफी दिनों से शक्ति चौराहा से जजी, नजीबाबाद और नगीना मार्ग पर बार बार जाम के हालात बन रहे थे। ऐसे में जाम से निपटने और सड़कों पर वाहनों का बोझ कम करने के लिए बसों के रूट में परिवर्तन करने का प्लान बनाया गया था। जिसे शनिवार से लागू कर दिया गया। जिसके चलते चांदपुर, नूरपुर, नगीना, नजीबाबाद की ओर से जाने वाली बसें जजी चौराहा से मंडावर रोड चक्कर चौराहा होते हुए निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रायल के तौर पर बसों का डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। सात दिनों तक इस प्लान की समीक्षा की जाएगी। अगर चक्कर रोड पर जाम की स्थिति नहीं बनती है तो यह प्लान स्थाई कर दिया जाएगा। वरना फिर दूसरा विकल्प तलाशा जाएगा।
- रवि नैन, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed