फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trees coming in the way of airport construction will be cut, yard becomes meeting place

एयरपोर्ट निर्माण के आड़े आ रहे पेड़ कटेंगे, सभा स्थल बना यार्ड

Fri, 14 Jan 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Trees coming in the way of airport construction will be cut, yard becomes meeting place
जेवर में पेड़ों को काटकर रखने के लिए शिलान्यास सभा स्थल पर बनाया गया यार्ड। संवाद - फोटो : Grnoida
जेवर। एयरपोर्ट के निर्माण क्षेत्र में आने वाले पेड़ों को हटाने के लिए नोएडा की एक कंपनी को ठेका दे दिया गया है। कंपनी ने ज्यूरिख के अधिकारियों के साथ मिलकर पेड़ों की ट्रैकिंग शुरू कर दी है। वहीं, काटने के बाद पेड़ों को रखने के लिए सभा स्थल को यार्ड बनाया है। यहां पिलर लगाकर कटीले तारों से घेराबंदी की गई है। जिला प्रशासन और यीडा ने अधिग्रहण के वक्त सर्वे कराया था, इसमें कुल 11510 पेड़ निर्माण क्षेत्र में मिले। ज्यादातर पेड़ सरकारी जमीन में थे। वहीं, जो पेड़ किसानों के खेत में थे, उन्हें मुआवजा दे दिया गया। निर्माण शुरू होने से पहले आड़े आ रहे पेड़ों को हटाया जाना है।
विज्ञापन

इसके लिए नियाल ने पर्यावरण मंत्रालय से 11510 पेड़ों के बदले में 10 गुने पौधे लगाने की मंजूरी ले ली थी। इस काम के लिए चयनित कंपनी पेड़ों को चिह्नित कर रही है। यमुना प्राधिकरण के सुझाव पर एयरपोर्ट निर्माता कंपनी ने पर्यावरण के लिए लाभकारी पौधों को ग्रीन बेल्ट में शिफ्ट कराने का काम पहले ही शुरू कर दिया था। इसके तहत लगभग 200 पेड़ों को शिफ्ट किया जा रहा है। नोडल अधिकारी एयरपोर्ट शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि निर्माणकर्ता कंपनी को सुझाव दिया गया है कि जरूरत के हिसाब से ही पेड़ों का कटवाया जाए। प्रथम चरण के निर्माण में तीन वर्ष का वक्त लगेगा, इसी हिसाब से इन पेड़ों को काटा जाएगा। एक साथ सभी पेड़ों को नहीं काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed