फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tree fell on house due to storm, two injured including child, power failure

आंधी से मकान पर गिरा पेड़, बच्चे सहित दो घायल, बिजली गुल

Wed, 02 Jun 2021 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on house due to storm, two injured including child, power failure
ग्रेटर नोएडा/जेवर। मोहवलीपुर गांव में सोमवार रात तेज आंधी से नीम का पेड़ मकान पर जा गिरा। हादसे में मकान मालिक और एक बच्चा घायल हो गया। वहीं, मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। वहीं, आंधी के कारण तीनों सबस्टेशन बंकापुर, जहांगीरपुर और जेवर क्षेत्र में 17 घंटे तक बिजली गुल रही। मोहवलीपुर गांव में श्रीपाल व मोमराज का परिवार गर्मी से बचाव के लिए घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे सोए हुए थे। परिवार के कुछ सदस्य घर के अंदर थे। देर रात आई आंधी की वजह से नीम का पेड़ मकान के ऊपर गिर गया। इसमें श्रीपाल व उसके परिवार का एक बच्चा घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे में पेड़ के नीचे दबने से एक भैंस चोटिल हो गई।
विज्ञापन

वहीं, बीती रात तेज आंधी के साथ बरसात होने से सेक्टरों और देहात क्षेत्र में सड़कों पर पेड़ गिर गए। कई स्थानों पर बिजली के पोल भी गिरने से बिजली आपूर्ति मंगलवार शाम तक ठप रही। वहीं, जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जून की शुरुआत में ही मौसम मिजाज बदला हुआ है। बीते दिनों भी आंधी, पानी से दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। सबसे अधिक परेशानी विद्युत आपूर्ति ठप रहने से हुई। नो ट्रिपिंग जोन में कई घंटों तक आपूर्ति बाधित रही। सोमवार रात करीब 12:30 बजे के बाद पहले आंधी आई और फिर तेज बरसात हुई। तकरीबन तीन घंटे तक बारिश होती रही। ग्रेनो के अल्फा-वन सेक्टर की सर्विस रोड, ओमीक्रान सेक्टर, 130 मीटर रोड और स्वर्ण नगरी समेत कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। इससे रास्ते भी बंद हो गए।
विज्ञापन

वहीं, श्योराजपुर गांव में घर पर लगा सोलर पैनल उखड़ गया। पैनल की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। गनीमत रही है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कंपनी पर मजबूत पिलर नहीं बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, दादरी में एनटीपीसी रोड पर रेलवे लाइन के बराबर में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। इससे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। कई स्थानों पर तार टूटने से चिटहेरा सबस्टेशन को मिलने वाली बिजली बंद हो गई। रात से ही इस सबस्टेशन से आपूर्ति वाले इलाकों की बिजली ठप है। लाइन को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्द आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दादरी के रेलवे रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक जलभराव हो गया। सूचना पर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने पंप सेट से पानी की निकासी की। इसके अलावा पुराना कठहेरा रोड, आमका रोड, किदवई नगर समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया। आंधी व वर्षा के कारण बिलासपुर में आम के बागों में काफी नुकसान हुआ है। काफी संख्या में पेड़ गिर गए। कच्चे आम गिर गए। बाग मालिक सतवीर, पिंटू, मनसुख, प्रमोद, कमल और अशोक आदि का कहना है कि तेज से गिरे आमों का बाजार में उचित मूल्य नहीं मिलेगा। वहीं इन बागों में दर्जनों की संख्या में आम, अमरूद के पेड़ उखड़ गए।

हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से 22 घंटे गुल रही बिजली
रबूपुरा में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से क्षेत्र में करीब 22 घंटे तक बिजली गुल रही। फाल्ट सही होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन बिजली का आना-जाना लगा रहा। कस्बा सहित फलैंदा, आछेपुर, महमदपुर, चांदपुर, दूगली उठरावली व मुरादगढ़ी समेत करीब 50 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। उपकेंद्र के अवर अभियंता सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जहांगीपुर स्थित सोंदा हबीबपुर में 33 केवीए की लाइन में फाल्ट होने और आंधी व बारिश के कारण कई पोल टूटने आपूर्ति बाधित हो गई थी। फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed