फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traveling to Kashi will be easier; there will be no traffic jams on the Azamgarh-Varanasi route

Noida News: काशी की राह होगी आसान, आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर नहीं लगेगा जाम

Tue, 04 Nov 2025 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Traveling to Kashi will be easier; there will be no traffic jams on the Azamgarh-Varanasi route
24 दुर्वासा धाम में तैयारियां तेज, लगे झूले। संवाद
आजमगढ़। देव दीपावली पर काशी जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार जाम की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने मार्ग पर सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारी की है। आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ही पुलिस बल भी तैनात किए जाएंगे। जिससे हाईवे पर जाम न लगे।
विज्ञापन

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा चार नवंबर की रात 10.36 बजे से शुरू होकर पांच नवंबर की शाम 6.48 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा पर पांच नवंबर को देव दीपावली भी मनाई जाएगी। देव दीपावली में शामिल होने आजमगढ़ जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं हैं। एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए हाईवे पर जगह-जगह पर पुलिस बल और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जा रही है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, दुर्वासा धाम और राजघाट पर लगने वाले पारंपरिक मेलों को लेकर भी सुरक्षा व यातायात की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार विशेष फोकस हाईवे पर निर्बाध यातायात और मेले स्थलों पर भीड़ नियंत्रण पर रहेगा।
विज्ञापन

दुर्वासा धाम मेला : कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां पूरीं
फूलपुर। पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम स्थित तमसा-मंजूषा संगम तट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार से ही श्रद्धालुओं और व्यापारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। तीन दिवसीय यह मेला गुरुवार तक चलेगा। मेले में मनोरंजन के लिए सर्कस, मौत का कुंआ, आसमानी झूला, ब्रेक डांस, डिजिटल लाइट डांस और जादूगर जैसे आकर्षण मौजूद हैं। मेले में खुर्जा, बाराबंकी, लखनऊ और कानपुर के व्यापारियों ने खजला, मिठाई और खिलौनों की दुकानें लगाई हैं। वहीं स्थानीय दुकानदारों ने लाई, चूरा, गट्टा और नई भेली बेचने के लिए अपनी दुकानें सजाई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए फूलपुर, सरायमीर, निजामाबाद और अहरौला की पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी फूलपुर और निजामाबाद के क्षेत्राधिकारी करेंगे। दुर्वासा धाम मेले के सुरक्षा प्रभारी फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन थानाध्यक्ष, 20 उपनिरीक्षक, 21 हेड कांस्टेबल, 50 कांस्टेबल, 15 महिला आरक्षी, दस सिविल ड्रेस पुलिसकर्मी, दो सेक्शन पीएसी, फायर सर्विस और बम निरोधक दस्ता तैनात किए गए गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed