फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Travel on Majlis Park to Maujpur Metro Corridor to be suspended till DecemberTravel on Majlis Park to Maujpur Metro Corridor to be suspended till December

Noida News: मजलिस पार्क से मौजपुर मेट्रो कॉरिडोर पर दिसंबर तक कर सकेंगे सफर

Wed, 06 Aug 2025 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Travel on Majlis Park to Maujpur Metro Corridor to be suspended till DecemberTravel on Majlis Park to Maujpur Metro Corridor to be suspended till December
जगतपुरा गांव व मजलिस पार्क के बीच 4.6 किमी हिस्से का ट्रायल रन हो चुका है पूरा
विज्ञापन

------------
12.318 किमी लंबा कॉरिडोर पिंक लाइन का है विस्तार

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के विस्तार का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर 12.318 किलोमीटर लंबा है। इस कॉरिडोर के पहला हिस्से मजलिस पार्क से जगतपुरा गांव तक 4.6 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर ट्रायल रन चल रहा है। वहीं, जगतपुर गांव से मौजपुर काॅरिडोर के दूसरे हिस्से पर ट्रायल होने वाला है। हाल ही में यहां धीमी गति से ट्रेन चलाकर निरीक्षण किया गया है। ऐसे में दिसंबर तक काॅरिडोर पर परिचालन शुरू हो सकता है।



कॉरिडोर शुरू होते ही पिंक लाइन, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की पहली पूरी वृताकार (सर्कुलर) लाइन बन जाएगी। इस कॉरिडोर के तहत यमुना पर नया पुल और भजनपुरा से यमुना विहार तक का डबल डेकर वायाडक्ट पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, डबल डेकर वायाडक्ट के निचले हिस्से की सड़क पर अभी काम लंबित है। 1.4 किलोमीटर लंबा यह डबल डेकर वायाडक्ट राजधानी में पहली बार बनकर तैयार हुआ है जिसमें ऊपर मेट्रो और नीचे सड़क यातायात चलेगा। वर्तमान में पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) सबसे लंबी 59.242 किमी है। इसमें 38 स्टेशन हैं। आठ और स्टेशनों वाले नए कॉरिडोर के जुड़ने से यह सर्कुलर अलाइनमेंट पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

सूरघाट व सोनिया विहार के बीच बना पुल

कॉरिडोर पर सिग्नेचर ब्रिज के नजदीक सूरघाट व सोनिया विहार मेट्रो स्टेशन के बीच यमुना पर मेट्रो का पांचवां पुल बनाया गया है। वहीं, यह पिंक लाइन पर बना दूसरा पुल है। नवनिर्मित 560 मीटर लंबा यह पुल नौ पिलर के सहारे कैंटिलीवर तकनीक से बना है। इस पुल को दो माड्यूल में तैयार किया गया है। इसके तहत प्रत्येक माड्यूल में चार स्पैन हैं जिसमें दोनों किनारों पर 60-60 मीटर व बीच में 80-80 मीटर के स्पैन हैं। इस तकनीक का इस्तेमाल उन इलाकों में पुल के निर्माण में किया जाता है जहां पारंपरिक तकनीक से निर्माण संभव नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन




फेज-4 के तीन प्राथमिक कॉरिडोर में से एक

मजलिस पार्क–मौजपुर कॉरिडोर फेज-4 के तहत बनाए जा रहे तीन प्रमुख कॉरिडोर में से एक है। अन्य दो कॉरिडोर आरके आश्रम मार्ग से जनकपुरी वेस्ट (मैजेंटा लाइन विस्तार) और एरोसिटी से तुगलकाबाद (गोल्डन लाइन) निर्माणाधीन हैं। फेज-4 के तहत कुल 112 किलोमीटर नई मेट्रो लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इस साल 5 जनवरी को फेज-4 का पहला सेक्शन जनकपुरी वेस्ट से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन जनता के लिए शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article