फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Transporter files fraud case against truck owner

Noida News: ट्रांसपोर्टर ने ट्रक मालिक के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

Mon, 17 Nov 2025 01:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 17 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Transporter files fraud case against truck owner
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गोरखपुर के ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर ट्रक मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने एडीजी के आदेश पर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

एडीजी गोरखपुर को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित सूरज तिवारी निवासी ग्राम चनऊ उर्फ बेतऊंगा थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर ने बताया कि उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी हैंं। उसके प्राेपराइटर उनके पिता हैं। ट्रांसपोर्ट कंपनी से 11 अक्तूबर को करीब 11 बजे पिता के पास फोन आया। फोन उन्होंने रिसीव किया। फोन करने वाले ने अपना नाम एसके अहमद बताते हुए अपने को 12 चक्का ट्रक का मालिक बताया और कहा कि गाड़ी को ट्रांसपोर्ट में लगाकर कोई काम दिजिए। उन्होंने 13 अक्तूबर को एग्रोटेक सोल्यूशन स्वादाम फ्लोर मिल खलीलाबाद से मैदा लोड करके कलकत्ता कोयला घाट रोहित इंटरप्राइजेज के के लिए ट्रांसपोर्ट का भाड़ा 48,750 रुपये में तय किया।
विज्ञापन

एडवांस 35,000 रुपये फ्लोर मील के मालिक ने नकद गाड़ी मालिक व चालक को दे दिया। बाकी रकम कलकत्ता रोहित इंटरप्राइजेज से प्राप्त करना था। उनके व्हाट्सअप पर ट्रक मालिक ने अपने व्हाट्सअप से 12 अक्तूबर को सुबह गाड़ी के सारे पेपर भेजकर 13 अक्तूबर को माल लोड करने के लिए बता दिया। फ्लोर मिल खलीलाबाद से गाड़ी लोड कराने के बाद तिवारी ट्रांसपोर्ट एजेंसी की बिल्टी पेपर पर भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लोर मिल संचालक ने गाड़ी लोड करते समय गाड़ी का ध्यान नहीं दिया तथा सारा माल उसी गाड़ी पर लोड कर दिया।
गाड़ी मालिक माल लेकर चला गया। इसके बाद गाड़ी वहां पर नहीं पहुंची। 22 अक्तूबर को जानकारी होने पर वह गाड़ी मालिक से मिलने का काफी प्रयास किया, लेकिन मालिक व ड्राइवर का पता नहीं चला। मालिक व चालक धोखाधड़ी करके सारा माल हड़प लिया और कोई भुगतान उन्हें व फ्लोर मिल मालिक को नहीं दिया। कोतवाल ने बताया कि केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed