{"_id":"614c990c8ebc3efb557d9fd1","slug":"transferred-1-21-lakhs-from-pf-account-in-connivance-with-personnel-noida-news-noi6063238195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों से सांठगांठ कर पीएफ खाते से 1.21 लाख ट्रांसफर किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों से सांठगांठ कर पीएफ खाते से 1.21 लाख ट्रांसफर किए
विज्ञापन
नोएडा। पीएफ ऑफिस के दो कर्मचारियों से सांठगांठ कर एक महिला के खाते से 1.21 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का मामला प्रकाश में आया है। पूरी रकम अहमदाबाद की एक महिला के खाते में ट्रांसफर की गई है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने दो कर्मचारियों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार निवासी इंदू देवी सलारपुर में परिवार के साथ रहती हैं। वह सेक्टर-81 स्थित एक कंपनी में काम करती हैं। दिसंबर 2020 तक उनके पीएफ खाते में 1.21 लाख रुपये जमा थे। बेटी की शादी की तैयारी के लिए पैसों की जरूरत पड़ी।
इस पर उन्होंने पास के ही साइबर कैफे संचालक रवि कुशवाहा से संपर्क किया। उसने सारे कागजात जमा कराकर पैसे निकालकर देने की भी बात कही। करीब एक सप्ताह के बाद रवि ने इंदू से कहा कि उसके खाते में जीरो बैलेंस है। इसके बाद इंदू ने पीएफ ऑफिस जाकर कर्मचारी आदर्श कुमार पांडेय और नरेश यादव से मुलाकात की। कई दिन चक्कर काटने के बाद इंदू को पता चला कि रकम अहमदाबाद में संजू देवी के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। इसमें साइबर कैफे संचालक व पीएफ ऑफिस के कर्मचारियों की मिलीभगत है। पुलिस ने रवि कुशवाहा, आदर्श कुमार पांडेय, नरेश यादव व संजू देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आइसक्रीम खरीदने जा रहे युवक से चेन लूटी
सेक्टर-76 में बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने आइसक्रीम खरीदने जा रहे युवक से सोने की चेन लूट ली और भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-76 स्थित सोसाइटी निवासी इंद्रजीत सिंह कालरा पास के ही मार्केट गए थे। वहां से आइसक्रीम खरीदने जा रहे थे। जैसे ही वह आइसक्रीम ठेले के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। जब तक वह कुछ समझ पाते कि बदमाश सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन की तरफ भाग गए।