फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tram will reach homes in residential sectors of Yida

Noida News: यीडा के आवासीय सेक्टरों में घर तक पहुंचाएगी ट्राम

Thu, 05 Oct 2023 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tram will reach homes in residential sectors of Yida
यीडा के आवासीय सेक्टरों में घर तक पहुंचाएगी ट्राम
विज्ञापन

आंतरिक परिवहन व्यवस्था हाईटेक करने की चल रही तैयारी, फ्रांस की कंपनी ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ के समक्ष दिया प्रस्तुतीकरण



-एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी कंपनी, जेवर एयरपोर्ट की वजह से बढ़ गई है यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की अहमियत

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण के आवासीय सेक्टरों की आंतरिक परिवहन व्यवस्था अन्य शहरों के मुकाबले सुगम और हाईटेक होगी। लोगों को घर तक पहुंचने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए सबसे बड़े सेक्टर-18 और 20 में ट्राम चलाने की तैयारी चल रही है। बृहस्पतिवार को फ्रांस की कंपनी सिस्ट्रा के प्रतिनिधियों ने सीईओ के समक्ष परियोजना के संबंध में अपना प्रस्तुतीकरण दिया। कंपनी एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वजह से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की अहमियत बढ़ गई है। हर कोई यहां अपना आशियाना बनाना चाह रहा है। प्राधिकरण के आवासीय सेक्टर-18 व 20 में 32 हजार प्लाॅट हैं। प्रथम चरण के इस आवासीय सेक्टर में फिलहाल सड़क, सीवर, बिजली व अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का काम चल रहा है। भविष्य के इस शहर में रहने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं हो, इसके लिए आंतरिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इन दोनों सेक्टरों का क्षेत्रफल 15 हजार हेक्टेयर है। इसमें 32 ब्लॉक हैं। सेक्टर के अंदर 18 मीटर रोड पर ट्राम चलाया जाएगा। जो लोगों को उनके घर के पास तक पहुंचाएगी। इस परियोजना को कैसे अमलीजामा पहनाया जा सकता है। बृहस्पतिवार को सिस्ट्रा एमवीए कंसल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सिस्टम्स संदीप फुल्लेर व अन्य प्रतिनिधि यमुना प्राधिकरण ऑफिस पहुंचे और सीईओ डॉ़ अरुणवीर सिंह के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया। कंपनी का प्रस्तुतीरण प्राधिकरण अधिकारियों को पसंद आया है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ़ अरुणवीर सिंह का कहना है कि कंपनी एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी, उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सलाहकार कंपनी का चयन करने के लिए आरएफपी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

पॉड टैक्सी भी है यीडा क्षेत्र में प्रस्तावित
यमुना प्राधिकरण की ओर से एयरपोर्ट से लेकर फिल्म सिटी तक पॉड टैक्सी परियोजना प्रस्तावित है। ग्रेनो परीचौक से लेकर एयरपोर्ट तक डीपीआर बनाने का काम चल रहा है। शासन से अनुमति भी मिल गई है। शहर के औद्योगिक सेक्टरों और एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक पॉड टैक्सी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed