{"_id":"692750f40331940d980f3157","slug":"trailer-breaks-down-on-highway-vehicles-crawl-for-four-hours-na-news-c-7-gkp1006-1147157-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हाईवे पर खराब हुआ ट्रेलर, चार घंटे तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हाईवे पर खराब हुआ ट्रेलर, चार घंटे तक रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
- कौड़ीराम से गोरखपुर की ओर जा रहा था ट्रेलर
महावीर छपरा। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर महावीर छपरा चौराहे के समीप दोपहर में ट्रेलर खराब हो जाने से घंटों सड़क पर जाम लगा रहा। शाम को दूसरे ट्रेलर से खराब ट्रेलर को खींच कर सड़क के किनारे किया गया तब जाकर जाम खत्म हुआ। इस दौरान चार घंटे तक सड़क पर वाहन रेंगते रहे और जाम से लोगों का बुरा हाल रहा।
गोरखपुर वाराणसी मार्ग के महावीर छपरा चौराहे के समीप फोरलेन सड़क पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कौड़ीराम से गोरखपुर की ओर जा रहा एक ट्रेलर सड़क के बीच में खराब हो गया। इससे महावीर छपरा चौराहे और कुसमौल मार्ग पर करीब चार घंटे जाम लग रहा। सूचना पर शाम करीब पांच बजे पहुंचे बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने एक अन्य ट्रेलर की सहायता से खराब ट्रेलर को सड़क किनारे पर लगवाया तब जाकर जाम खुल सका।