फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   traffic rule violence

Noida News: नेशनल हाइवे-19 पर नियम तोड़कर दाैड़ रहे वाहन, हर पल हादसे का खतरा

Thu, 09 Apr 2026 04:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
traffic rule violence
-- गलत दिशा में दौड़ते वाहन, अवैध मॉडिफाइड रिक्शा और लापरवाही से बढ़ रहा खतरा
विज्ञापन

- एक महीने में 11 हजार से अधिक चालान


संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
जिला पुलिस ने मार्च महीने में यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का करीब दो करोड़ का चालान काटा है। इसके बावजूद गलत दिशा में वाहनों की आवाजाही बंद नहीं हो रही है। नेशनल हाइवे-19 और शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, जिससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि मोटरसाइकिल से बनाए गए अवैध रिक्शा (मॉडिफाइड रिक्शा) हाइवे पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। प्रदेश में इस प्रकार के वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है।



इन रिक्शों में सरिया और लोहे का सामान बिना किसी सुरक्षा मानकों के लादा जा रहा है। न तो इनके पीछे लाल झंडी लगाई जाती है और न ही कोई रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत, जो रात के समय गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। बावजूद इसके, संबंधित विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने से ऐसे वाहन बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन





बेखौफ होकर गलत दिशा में दौड़ रहे वाहन: शहर के व्यस्त चौराहों अलावलपुर चौक, किठवाड़ी चौक, रसूलपुर चौक, कुसलीपुर चौक और आगरा चौक पर भी हालात चिंताजनक हैं। यहां ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाते नजर आते हैं। इससे न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मार्च महीने में काटे गए इतने वाहनों के चालान : सरकारी आंकड़े भी स्थिति की गंभीरता को बयां करते हैं। मार्च माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 11 हजार 405 चालान काटे गए, जिनसे 1 करोड़ 73 लाख 99 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इनमें सबसे अधिक 5 हजार 384 चालान गलत दिशा में वाहन चलाने पर किए गए। इसके अलावा 2,441 बिना हेलमेट, 723 ट्रिपल राइडिंग, 440 शराब पीकर वाहन चलाने, 422 ओवरस्पीड, 211 बिना नंबर प्लेट, 76 ब्लैक फिल्म और 20 बुलेट पटाखा मामलों में कार्रवाई की गई।




नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाए जा रहे हैं, इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।--

जगवीर, ट्रैफिक पुलिस एसएचओ, पलवल


NH-19 बना ‘खतरे का हाईवे’, नियमों की उड़ रही धज्जियां
नेशनल हाईवे-19 पर लापरवाही का खेल, हादसों को खुला निमंत्रण

हाईवे या हादसों का अड्डा? NH-19 पर कानून बेअसर

NH-19 बना मौत का रास्ता, ट्रैफिक नियम सिर्फ कागजों में
रफ्तार, लापरवाही और खतरा: NH-19 पर सिस्टम फेल
नेशनल हाईवे-19 पर अराजकता, हादसों को मिल रहा खुला न्योता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed