{"_id":"64e11c54dc3106c93602afd7","slug":"traffic-police-cut-the-challans-of-hindu-written-vehicles-noida-news-c-1-gnd1002-833194-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गाड़ी के शीशे पर लिखा था हिंदू, कटा चालान; जाति व धर्म सूचक शब्द लिखा मिलने पर हजारों वाहनों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गाड़ी के शीशे पर लिखा था हिंदू, कटा चालान; जाति व धर्म सूचक शब्द लिखा मिलने पर हजारों वाहनों पर कार्रवाई
Sun, 20 Aug 2023 01:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:17 AM IST
सार
नोएडा में शासन के निर्देश पर शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिसमें जाति व धर्म सूचक शब्द लिखे वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
धर्म सूचक शब्द लिखे वाहनों का कटा चालान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जाति और धर्म सूचक शब्द लिखे वाहनों का चालान काटना शुरू कर दिया है। शनिवार को शहर के दस से अधिक स्थानों पर चलाए गए अभियान में जाति, धर्म और काली फिल्म लगाने वाले एक हजार से अधिक वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना कर लोगों ने वाहनों पर धर्म और जाति सूचक शब्द लिख दिए हैं। इसके अलावा वाहनों पर गुस्से की प्रतिकृति वाले भगवा रंग के हनुमान की तस्वीरें भी वाहन चालकों ने लगवा रखी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश मिलते ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस शनिवार को सड़कों पर उतर आई। नोएडा और ग्रेनो में परी चौक, महर्षि आश्रम, किसान चौक, सेक्टर-18, सेक्टर-15 गोलचक्कर, सेक्टर-62 व रजनीगंधा चौराहों समेत कुल दस से अधिक स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि वाहनों पर धर्म व जातिसूचक शब्द लिखवाने के अलावा धार्मिक तस्वीरे लगाने पर भी चालान किए गए। उन्होंने बताया कि काली फिल्म लगे वाहनों के 2,500 रुपये और धर्म व जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों के एक हजार रुपये का चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि वाहन एक्ट के अनुसार नंबर प्लेट पर नंबर के अलावा कुछ भी लिखवाना गैर कानूनी है। इसके अलावा वाहन के शीशे पर भी जाति व धर्म सूचक शब्द नहीं लिखवाए जा सकते हैं। कार्रवाई के दौरान एसीपी ट्रैफिक सौरभ श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक शैलेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
नोएडा ट्रैफिक एसीपी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि नोएडा में शासन के निर्देश पर शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिसमें जाति व धर्म सूचक शब्द लिखे वाहनों के चालान काटे गए। इस कार्रवाई का किसी विशेष जाति या धर्म के लोगों से कोई लेना देना नहीं हैं। कानून को ध्यान में रखकर कार्रवाई की गई है।