फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic on the expressway will remain closed till the dust is removed

धूल हटने तक बंद रहेगा एक्सप्रेसवे पर आवागमन

Sat, 27 Aug 2022 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Traffic on the expressway will remain closed till the dust is removed
नोएडा। सुपरटेक बिल्डर के ट्विन टावर को दोपहर करीब 2:30 बजे गिराया जाएगा। इससे ठीक 15 मिनट पहले एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। नोएडा एक्सप्रेसवे पर ब्लास्ट के बाद धूल हटने तक वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार शाम इसके लिए डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। लोग गूगल मैप का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस पर ट्विन टावर व एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन की व्यवस्था को अपडेट किया गया है।
विज्ञापन

ट्विन टावर को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर डायवर्जन लागू कर दिया गया है। रविवार सुबह सात बजे से इन मार्गों पर और सख्ती बरती जाएगी। सात बजे के बाद ट्विन टावर की तरफ किसी को नहीं जाने दिया जाएगा। हालांकि, टावर के आसपास की दो सोसाइटी एटीएस विलेज व एमराल्ड कोर्ट में रहने वाले लोगों को बाहर आने की इजाजत होगी। दोनों सोसाइटी में कुल 40 टावर और चार विला हैं। प्रेसवार्ता में पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में डीसीपी सेंट्रल राजेश एस, डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा और एसीपी-दो रजनीश वर्मा ने ट्रैफिक प्लान जारी करते हुए व्यवस्था की जानकारी दी।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क होगी स्थापित
सोसाइटी के पास लोगों के मदद के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। लोगों की हर तरह से मदद की जाएगी। किसी भी समस्या के लिए लोग अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर टेंडर व पुलिस बल की तैनाती
ट्विन टावर के आसपास 400 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा एनडीआरएफ की एक टीम और चार फायर टेंडर मौजूद रहेंगे। सभी शनिवार शाम तक पहुंच जाएंगे।
आज शाम तक खाली हो जाएंगी सोसाइटी
एटीएस विलेज और एमराल्ड सोसाइटी में रहने वाले सभी लोग शनिवार शाम तक घर खाली कर देंगे। इसके बाद भी कोई रह जाता है तो रविवार सुबह सात बजे तक का समय दिया जाएगा, ताकि वह सकुशल बाहर निकल सके।
दोनों सोसाइटी में पांच-पांच गार्ड दोपहर तक रहेंगे
एटीएस विलेज और एमराल्ड कोर्ट परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पांच-पांच सुरक्षा गार्ड और दो-दो एओए के सदस्य दोपहर 1:30 बजे तक मौजूद रहेंगे। इसके बाद करीब 1:40 बजे सभी को पुलिस ब्लास्ट से पहले बाहर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा देगी।
2600 वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग
पुलिस ने दोनों सोसाइटी के करीब 2600 वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग की योजना बनाई है। इन वाहनों के लिए बाटेनिकल गार्डन स्थित मल्टीलेवल पार्किंग और नया बस अड्डा में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां सोसाइटी के लोग अपने वाहनों को खड़ी कर सकेंगे।
इमरजेंसी वाहनों के लिए स्पेशल कॉरिडोर
सभी डायवर्जन वाले प्वाइंट से इमरजेंसी वाहन, एंबुलेंस को सकुशल निकाला जाएगा। इसके लिए स्पेशल कॉरिडोर तैयार किया जाएगा।
यहां होगा सुबह सात बजे से पूर्ण डायवर्जन
- एटीएस तिराहे से गेझा फल, सब्जी मंडी तिराहे तक और एल्डिको चौक से सेक्टर-108 की ओर डबल मार्ग व सर्विस रोड पर डायवर्जन रहेगा।
- श्रमिक कुंज चौक से सेक्टर-92 रतिराम चौक तक डबल मार्ग। श्रमिक कुंज चौक से सेक्टर-132 की ओर फरीदाबाद फ्लाईओवर। सेक्टर-128 से श्रमिक कुंज चौक से फरीदाबाद फ्लाईओवर तक।

एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन
- नोएडा से ग्रेनो एक्सप्रेवे व यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37, सिटी सेंटर व सेक्टर-71, फिल्म सिटी फ्लाईओवर से एलिवेटेड रोड होकर और ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर फरीदाबाद फ्लाईओवर से पहले सेक्टर-82 कट के सामने सर्विस रोड को पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा। वाहन चालक गेझा तिराहे से फेज दो की तरफ जा सकेंगे।
- ग्रेनो से नोएडा, दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को परी चौक से सूरजपुर, यामाहा कट, फेज दो, बिसरख, किसान चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रेनो से नोएडा, दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को सेक्टर-132 के अंदर पुस्ता रोड होकर गंतव्य की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed