{"_id":"68a7422e909a32c0c808af3c","slug":"traffic-on-dsc-road-affected-due-to-negligence-of-authority-grnoida-news-c-23-1-lko1064-72316-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्राधिकरण की लापरवाही से डीएससी रोड पर यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्राधिकरण की लापरवाही से डीएससी रोड पर यातायात प्रभावित
विज्ञापन
यातायात पुलिस की तरफ से कई बार लिखा जा चुका है पत्र, नहीं हो रहा समाधान
कुलेसरा में नाले का अधूरा निर्माण, सीआरपीएफ के पास पाइप डालने के बाद नहीं बनाई सड़क
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण की लापरवाही के कारण दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड पर यातायात प्रभावित हो रहा है। जगह-जगह काम चल रहा है लेकिन समय से उसे पूरा नहीं कराया जा रहा है। जो जाम का कारण बन रहा है। यातायात पुलिस की तरफ से कई बार पत्र भी लिखा जा चुका है लेकिन प्राधिकरण समय से उन पर काम नहीं कर रहा है। तिलपता में भी बेरियर नहीं लगने से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।
इसका एक कारण वाहनों की संख्या बढ़ना तो दूसरा सड़कों पर अधूरे कार्य होना भी है। डीएससी रोड पर इस समय अधूरे कार्यों के कारण जाम लग रहा है। कुलेसरा गांव के पास प्राधिकरण डीएससी रोड के किनारे नाले का निर्माण कर रहा है। ताकि हल्दौनी गांव के पास भरने वाले पानी को हिंडन में डाला जा सके लेकिन नाले के निर्माण को एक साल से पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य को समय से पूरा नहीं कराया जा रहा है। अधूरा होने के कारण कुलेसरा में डीएससी रोड पर दोनों समय लंबा जाम लग रहा है। वहीं, हाल ही में प्राधिकरण ने इकोटेक-3 में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए डीएससी रोड को खोदकर पाइप डालने का काम किया था लेकिन उसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। रास्ता सकरी व उबड़-खाबड़ होने के कारण दोनों तरफ यातायात बाधित हो रहा है। सुबह-शाम वाहनों की लाइन लग जाती है।
वहीं, सूरजपुर कस्बे में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए सड़क को उठाया जा रहा है। वहां पर पत्थर डालकर छोड़ दिया गया जिन पर से वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। जाम की समस्या बढ़ गई है। उधर तिलपता गांव में भी जाम की समस्या दूर नहीं हो रही है। यातायात पुलिस ने तिलपता गांव के अंदर डीएससी रोड को बेरियर लगाकर दो भाग में बांटने के लिए प्राधिकरण को पत्र लिखा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। वहां जाम लग रहा है। साथ ही पानी निवासी की व्यवस्था नहीं है। यातायात कर्मी पानी में खड़े होकर वाहनों को निकालने के लिए मजबूर हैं। यातायात पुलिस के अफसरों का कहना है कि प्राधिकरण को पत्र लिखे जा रहे हैं, लेकिन उन पर समय से काम नहीं किया जा रहा है।