{"_id":"6abd360b41ec93e4c10482e8","slug":"traders-raise-issues-again-say-they-receive-assurances-but-no-solutions-grnoida-news-c-1-noi1095-4783183-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: व्यापारियों ने फिर उठाईं समस्याएं, बोले-आश्वासन मिल रहा, समाधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: व्यापारियों ने फिर उठाईं समस्याएं, बोले-आश्वासन मिल रहा, समाधान नहीं
विज्ञापन
नोएडा। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को व्यापार बंधु समिति की बैठक हुई। बैठक में व्यापार प्रतिनिधियों ने पेयजल, फुटओवर ब्रिज, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट और कूड़ा निस्तारण समेत कई समस्याएं उठाईं। व्यापारियों का कहना था कि ये मुद्दे पहले भी बैठकों में उठाए जा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चेयरमैन नरेश कुच्छल ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने की। सेक्टर-63ए में पेयजल समस्या को लेकर नोएडा प्राधिकरण के जल एवं मल विभाग के सीनियर मैनेजर अशोक वर्मा ने बताया कि सेक्टर-63 के ओवरहेड टैंक को सेक्टर-63ए से सीधी पेयजल लाइन से जोड़ने का टेंडर हो चुका है। 15 से 20 दिनों में काम शुरू होने की बात कही गई।
वहीं, बरौला में हनुमान मूर्ति के सामने फुटओवर ब्रिज का निर्माण दो माह में शुरू करने का आश्वासन दिया गया। आर्य नगर मार्केट के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने सर्फाबाद और सेक्टर-73 में पेयजल, भूजल स्तर, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट और कूड़ा निस्तारण से जुड़ी समस्याएं उठाईं। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि समस्याओं के समाधान के लिए हर बार आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अब तक किसी भी प्रमुख समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ब्यूरो