{"_id":"699ef3789319bfc8a2011522","slug":"traders-are-troubled-by-the-traffic-jam-the-market-is-not-cleaned-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-4430-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जाम से परेशान हैं व्यापारी, बाजार में नहीं होती सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जाम से परेशान हैं व्यापारी, बाजार में नहीं होती सफाई
विज्ञापन
- दनकौर के दुकानदारों ने साझा की समस्याएं,बोले कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना सिटी के दनकौर बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। व्यापारियों के मुताबिक बड़े वाहनों के बाजार में आने से जाम की स्थिति बन जाती है। रोजाना घंटों तक यही आलम रहता है। जिसके कारण व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार में एक भी शौचालय नहीं है। मार्केट की नियमित सफाई भी नहीं की जाती।
बुधवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में दनकौर बाजार के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं की जानकारी दी। व्यापारियों ने बताया कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। सुरक्षा के लिए निजी गार्ड रखे गए हैं। व्यापारियों ने बताया कि नगर पंचायत से कई बार सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की गई है। बार-बार मांग के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है।
व्यापारियों ने बताया कि बाजार में सफाई की व्यवस्था भी बदहाल है। नगर पंचायत की ओर से यहां कर्मचारी तैनात नहीं किए गए हैं। मार्केट में लावारिश पशुओं से हादसे की आशंका बनी रहती है। व्यापारियों ने बारिश के जल निकासी के लिए नालियों की साफ सफाई कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि बाजार में अतिक्रमण की समस्या भी लगातार गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन
चौराहों पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए बाजार में पुलिस कर्मियों की नियमित तैनाती जरूरी है। - अनिल शर्मा
बाजार में कई जगह स्ट्रीट लाइट खराब हैं। शाम होते ही अंधेरा फैल जाता है। इसे तुरंत ठीक कराया जाए। -अन्नू अल्वी
बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल दुरूस्त करने की जरूरत है। - कृष्ण कुमार
लावारिश पशुओं से दुकानदारों को परेशानी होती है। पशुओं की लड़ाई से हादसे की आशंका बनी रहती है। - सोहेब राइन
बाजार में एक भी शौचालय नहीं है। दुकानदारों और खरीदारों को कई बार इस कारण से परेशानी होती है। - उजेब खान
मार्केट में गंदगी पसरी रहती है। सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जानी चाहिए।- आकिल मालिक