{"_id":"68d5474852a95ed23d03e81d","slug":"trade-show-expected-to-generate-turnover-of-rs-4000-crore-sachan-grnoida-news-c-23-1-lko1064-76356-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड शो में 4000 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद : सचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड शो में 4000 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद : सचान
सार
ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का उद्घाटन राज्य के मंत्रियों ने विदेशी खरीदारों के साथ किया। यहां अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को उपहार स्वरूप काला नमक चावल भेंट किया जा रहा है। इससे स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विस्तार
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025
- प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी व राकेश सचान ने एक्सपो मार्ट में विदेशी खरीदारों के साथ बी-2-बी बैठकों का किया उद्घाटन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ बी-2-बी बैठकों का उद्घाटन किया। राकेश सचान ने कहा कि पांच दिवसीय मेले में 4000 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में प्रदेश के 2400 से अधिक प्रदर्शक वस्त्र, हस्तशिल्प, खादी, वस्त्र, चमड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, ओडीओपी और जीआई टैग उत्पादों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक व विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां शिल्पकारों और कारीगरों को विदेशी खरीदारों से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा।
वहीं भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के अध्यक्ष एससी रल्हन ने बताया कि प्रदर्शनी में 85 से अधिक देशों के 500 से अधिक विदेशी खरीदार भाग ले रहे हैं। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसी प्रमुख देश शामिल है। 5 दिन के अंदर 2500 से अधिक बी-2-बी बैठकें होंगी। अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ प्रदेश के 2000 से अधिक विक्रेताओं के बीच सार्थक जुड़ाव संभव होगा। इस मौके पर भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के महानिदेशक और सीईओ डॉ. अजय सहाय व अतिरिक्त महानिदेशक सुविध शाह और आईईएमएल के अध्यक्ष राकेश कुमार भी मौजूद रहे।
विदेशी खरीदारों को भेंट कर रहे काला नमक चावल
ट्रेड शो में पहुंच रहे विदेशी खरीदारों को भेंट में काला नमक चावल दिया जा रहा है। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि काला नमक चावल को बढ़ावा देने के लिए सभी विदेशी खरीदारों को स्मृति चिन्ह के रूप में इसे बतौर उपहार दिया जा रहा है।