फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   tractor parade will be run from nh to ashram

पलवल से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए आश्रम तक निकालेंगे ट्रैक्टर परेड

Sun, 24 Jan 2021 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
tractor parade will be run from nh to ashram
पलवल। किसानों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड का रोड मैप तैयार कर लिया है। किसान पलवल से राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर बदरपुर बॉर्डर होते हुए दिल्ली में प्रवेश करेंगे। शनिवार को सिंघू बॉर्डर पर हुई बैठक में दिल्ली व हरियाणा पुलिस ने इसकी अनुमति दी है। परेड बदरपुर बॉर्डर से दो किलोमीटर आगे कट से वापस लौटने की बात कही गई है, जबकि किसान नेता इसे आश्रम तक ले जाने की बात कह रहे हैं। दिल्ली व हरियाणा पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने इसके लिए सोमवार तक का समय मांगा है। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का ने रविवार को केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहे धरने में किसानों के साथ परेड की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

किसानों का धरना 53वें दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार और संचालन रूपराम तेवतिया ने किया। चौबीसी की सौरोत पाल ने धरने को समर्थन दिया। रविवार को भूख हड़ताल पर चंदल सिंह सौरोत बंचारी, गंगालाल सौरोत गौढोता, आगरा से अवधेश सोलंकी, वीरेंद्र सिंह इंदौरिया, अलीगढ से सुजान सिंह फौजदार, राजवीर सिंह, बुंदेलखंड से कुंज बिहारी, मुन्नीलाल कुशवाह, शंकरलाल, कालीचरण व बाबूलाल बैठे। धरने पर गणतंत्र दिवस परेड में जाने वाले ट्रैक्टरों की सूची तैयार की गई। गांवों से आए लोगों ने अपने ट्रैक्टरों की संख्या लिखवाई। मास्टर महेंद्र चौहान ने बताया कि जिन चालकों के पास लाइसेंस होगा, वहीं ट्रैक्टर चलाएंगे। हर गांव से एक ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ आएगा, जिससे महिला किसान भी परेड में हिस्सा ले सकेंगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के साथ हुई बैठक
शिवकुमार कक्का के नेतृत्व में किसानों ने पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत के साथ बैठक की। इसमें अभिमन्यु कोहाड़, रतन सिंह सौरोत, स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती, मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, राजेश बहीन आदि ने भाग लिया। एसपी ने परेड केएमपी या केजीपी से निकालने का विकल्प दिया, जिसे किसान नेताओं ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि शीर्ष अधिकारियों ने बदरपुर बॉर्डर से आगे तक परेड निकालने की अनुमति दी है, परंतु किसान आश्रम तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरनास्थल पर चली रिहर्सल
गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों ने रविवार को धरनास्थल पर रिहर्सल की। विभिन्न गांवों से आए ट्रैक्टरों पर तिरंगे लगाए गए। किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगे। किसानों का कहना था कि वे पूरी तैयारी के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। ट्रैक्टर परेड पूरी तरह शांतिपूर्ण व अनुशासित रहेगी। किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस हमला करेगी तो भी किसान हिंसा नहीं करेगा।
बदरपुर बॉर्डर पर होगा भव्य स्वागत
फरीदाबाद के पूर्व सांसद व मीरापुर से विधायक अवतार सिंह भड़ाना भी धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर परेड में किसान पूरी ताकत के साथ दिल्ली पहुंचेगा। बदरपुर बॉर्डर पहुंचने पर अन्नदाताओं का भव्य स्वागत होगा। भारत के इतिहास में यह सबसे बड़ी ट्रैक्टर रैली होगी। दिल्ली वालों को किसानों का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनशक्ति के आगे सरकारें झुकती आई हैं। आज किसान का आंदोलन जनांदोलन बन गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि ट्रैक्टर परेड के दौरान पूरी तरह संयम बरतें।

धरना स्थल के समीप भरा पानी
धरने के समीप वाहनों के आवागमन के लिए बनाए गए रास्ते पर जलभराव हो गया है। इसका कारण जनस्वास्थ्य विभाग की पाइप लाइन लीक होना बताया जा रहा है। जलभराव से वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कीचड़ में बड़े वाहन फंस जाते हैं, जबकि दुपहिया फिसलकर गिर जाते हैं। कई दिन से यह समस्या है। शनिवार को इसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग में की गई। इसके बाद लीकेज को ठीक कर दिया गया, परंतु कीचड़ बनी हुई है। यहां वाहनों के फंसने से लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed