फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tough competition given to Chinese players in Asia Junior Championship

Noida News: एशिया जूनियर चैंपियनशिप में चीन के खिलाड़ियों को दी कड़ी टक्कर

Fri, 24 Oct 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Tough competition given to Chinese players in Asia Junior Championship
यंद्युति घोष और शौर्य सिंह राणा को 19-21 और 16-21 से करना पड़ा हार का सामना
विज्ञापन

निशांत पटेल
नोएडा। शहर के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी स्वयंद्युति घोष और शौर्य सिंह राणा ने एशिया जूनियर चैंपियनशिप में चीन के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी। बीडब्ल्यूएफ की ओर से जारी परिणाम के अनुसार, उन्हें 19-21 और 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। उनका मुकाबला चीन के पो यांग चेन और यू हेंग लियू से हुआ।
दोनों खिलाड़ियों ने अंडर-17 और 15 में भाग लिया। यह प्रतियोगिता 21 से 26 अक्टूबर तक चीन के टीसीएम के चेंगदू विश्वविद्यालय के वेनजियांग कैंपस जिमनैजियम में हुई। सितंबर में पंचकूला में हुई ऑल इंडिया रैंकिंग सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-15 बॉयज डबल्स) प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने कांटे की टक्कर वाले फाइनल मुकाबले में विवान बिष्ट और चिन्मय कृष्णा को 20-22, 25-23, 21-17 से मात दी थी। इसके आधार पर उन्होंने भारतीय सब-जूनियर टीम में जगह पक्की की थी।
विज्ञापन

सेक्टर-104 स्थित सनराइज शटलर्स अकादमी के कोच और मैनेजमेंट टीम के जयदीप सिंह ने बताया कि युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेना ही बड़ी उपलब्धि है। इस हार से उन्हें अपने खेल में सुधार करने और रणनीति विकसित करने की सीख मिली है। इस टूर्नामेंट में दोनों शटलर्स ने कई उच्चस्तरीय तकनीकी और मानसिक चुनौतियों का सामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed