फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tomorrow, a mega campaign will be given as a precautionary dose

कल मेगा अभियान चलाकर दी जाएगी एहतियाती खुराक

Thu, 28 Jul 2022 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow, a mega campaign will be given as a precautionary dose
नोएडा। कोविड वैक्सीन की एहतियाती खुराक देने के लिए पहली बार शुक्रवार को जिले में मेगा अभियान आयोजित होगा। करीब 100 केंद्रों पर निशुल्क टीकाकरण होगा। वहीं, बृहस्पतिवार को 80 कंपोजिट स्कूलों में बच्चों को टीके लगेंगे।
विज्ञापन

जिले में 18 से 59 वर्ष की आयु के करीब 15 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 15 जुलाई के बाद करीब 24 हजार लोगों ने निशुल्क एहतियाती खुराक लगवाई है। फिलहाल, जिले के 14 केंद्रों ही टीकाकरण किया जा रहा है। दायरा बढ़ाने के लिए शुक्रवार को मेगा अभियान चलाकर एहतियाती खुराक दी जाएगी। टीकाकरण केंद्रों की सूची बृहस्पतिवार को जारी होगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार वैक्सीन की एहतियाती खुराक के पात्र लोगों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा जा रहा है। कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद निर्धारित केंद्र पर जाकर खुराक ली जा सकेगी। साथ ही, सभी केंद्रों पर 50 फीसदी टीकाकरण वॉक इन यानी मौके पर ही रजिस्ट्रेशन करने के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन

आज 80 कंपोजिट स्कूलों में बच्चों का टीकाकरण
एहतियाती खुराक निशुल्क होने के बाद बच्चों के टीकाकरण में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को कोविड वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज देने के लिए बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत आने वाले 80 कंपोजिट स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed