फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Toll free number will have to be written on the walls

Noida News: स्कूल की दीवारों पर लिखवाना होगा टोल फ्री नंबर

Mon, 06 Oct 2025 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Toll free number will have to be written on the walls
-परिषदीय स्कूलों को दिया गया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में टोल फ्री नंबर नहीं लिखवाने वालों पर बेसिक शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। विभाग के अधिकारियों ने ऐसे प्रधानाध्यापकों को चेतावनी जारी की है,जिनके स्कूलों में टोल फ्री नंबर अब तक नहीं लिखे गए हैं। उन्हें एक सप्ताह में टोल फ्री नंबर को हर हाल में चस्पा करवाना होगा। यदि एक सप्ताह में इन नंबरों को चस्पा नहीं किया गया तो प्रधानाध्यापकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि परिषदीय स्कूल भवनों के बाहरी दीवारों पर सुस्पष्ट अक्षरों में विद्या समीक्षा केंद्र के टोल फ्री नंबर के अलावा उस जिले के डीएम, एसपी, बीएसए, क्षेत्रीय बीईओ तथा फायर सर्विस के नंबर अनिवार्य रूप से लिखवाया या चस्पा किया जाना चाहिए। इसके लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से कड़े निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके बावजूद करीब 35 फीसदी स्कूलों द्वारा अब तक टोल-फ्री व अन्य जरूरी फोन नंबर न तो लिखवाए गए न ही चस्पा किए गए। ऐसे स्कूलों का डाटा तैयार किया जा रहा है। उन स्कूलों में जल्द से जल्द नंबर लिखवाए जाएंगे,जिससे स्कूल में पढ़ने वाले छात्र आकस्मिक स्थिति में इन नंबरों का उपयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर तक यह काम हर हाल में पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed