फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today will be the color of the passersby, people eager to get drenched in fun

आज जमेगा राहगीरी का रंग, मस्ती में सराबोर होने को आतुर लोग

Fri, 20 May 2022 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Today will be the color of the passersby, people eager to get drenched in fun
नूंह। उपायुक्त अजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खेलों इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हरियाणा राज्य के प्रत्येक हरियाणवी के लिए गौरव का विषय है। 21 मई यानी शनिवार को शाम 5 बजे से यासीन मेव डिग्री कालेज नूंह के सामने खेलो इंडिया राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राहगीरी में हरियाणा कला परिषद की सांस्कृतिक टीम सहित विख्यात आर्टिस्ट प्रदीप जैलपुरिया व अन्य लोक कलाकारों द्वारा खेलो इंडिया थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दर्शकों का मन मोह लेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा खेलों का सिरमौर है और देश, प्रदेश ही नहीं विश्व में भी हरियाणा के खिलाड़ियों का डंका बज रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय रहते कार्यक्रमों की पूरी तैयारी हो जानी चाहिए। खेलों इंडिया यूथ गेम्स व राहगीरी को लेकर लोग उत्साह से लबरेज हैं। राहगीरी कार्यक्रम भव्य और आकर्षक होगा। हरियाणा 4 जून से 13 जून तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करेगा। खेलों इंडिया में 25 प्रकार के खेल शामिल किए गए हैं। इस बार सरकार की पहल पर गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता मलखंब और योगासन जैसे पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है। राहगीरी कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि जिला मुख्यालय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के तहत 21 मई को खेलो इंडिया राहगीरी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें दर्शकों को बेहतरीन सांस्कृतिक व अन्य मनोहारी कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राहगीरी जोश, उमंग और उत्साह का संगम है। खेलो इंडिया राहगीरी कार्यक्रम को लेकर सभी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को बढ़ावा देने के लिए मशाल और शुभंकर से युक्त वाहन धाकड़ ऑन व्हील्स हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए 21 मई को नूंह में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed