{"_id":"690ca8c84bf1b9bfc0067b16","slug":"today-the-minister-of-state-will-review-the-prevention-of-air-pollution-in-four-districts-grnoida-news-c-23-1-lko1064-79797-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ के ध्यानार्थ\nआज चार जिलों में वायु प्रदूषण की रोकथाम की समीक्षा करेंगे राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ के ध्यानार्थ आज चार जिलों में वायु प्रदूषण की रोकथाम की समीक्षा करेंगे राज्यमंत्री
विज्ञापन
आज चार जिलों में वायु प्रदूषण की रोकथाम की समीक्षा करेंगे राज्यमंत्री
- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में सुबह 10 से 12 बजे के बीच होगी समीक्षा बैठक
- गौतमबुद्ध नगर अलावा गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर जिले के अफसर भी रहेंगे शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के दो राज्यमंत्री शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में चार जिलों में वायु प्रदूषण की रोेकथाम के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में गौतमबुद्ध नगर के अलावा गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ जिले के सभी अफसर मौजूद रहेंगे। ग्रेनो प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में सुबह 10 से 12 बजे के बीच होने वाली बैठक में अफसरों से वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली जाएगी। साथ ही कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा होगी।
सर्दी शुरू होने के साथ ही दिल्ली एनसीआर की हवा काफी खराब हो जाती है। वायु प्रदूषण बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच जाता है, लेकिन यहां पर इंतजाम नाकाफी है। एनसीआर में गौतमबुद्ध नगर के अलावा गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर की हवा काफी प्रदूषित रहती है। इस बार भी हवा काफी प्रदूषित है। ऐसे में उत्तर प्रदेश पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री आज ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण की रोकथाम के इंतजाम की समीक्षा करेंगे। यूपी पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा अरुण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक, प्रमुख सचिव अनिल कुमार, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष आरपी सिंह मौजूद रहेंगे।
बैठक में चारों जिले के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपायुक्त, यूपीपीसीबी लखनऊ के सचिव और नोएडा, ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को बुलाया गया है। यूपीपीसीबी के अफसरों ने बताया कि बैठक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। जिसमें वायु प्रदूषण की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक के प्रमुख एजेंडा
- एनसीआर में एक्यूआई को कम करने के लिए ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान के पालन कराने को हो रही कार्रवाई।
- वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेशों के पालन की समीक्षा।
- सभी डस्ट कंट्रोल मैनेजमेंट सेल के कार्यों की समीक्षा।
- कृषि अपशिष्ट प्रबंधन, नगरीय ठोस अपशिष्ट के खुले में जलाने व प्रबंधन की समीक्षा।
- यातायात प्रबंधन, उद्योगों में वायु प्रदूषण की रोकथाम के इंतजाम आदि।