फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today is the last day of the flower show at City Park.

Noida News: सिटी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन

Sat, 28 Feb 2026 09:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day of the flower show at City Park.
- तीसरे दिन अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने दिखाई विज्ञान की प्रतिभा, नुक्कड नाटक से दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सिटी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी रविवार को समाप्त हो जाएगी। प्रदर्शनी में 50 प्रजातियों के करीब 70 हजार से अधिक फूल प्रदर्शित किए गए हैं। इससे पहले शनिवार को पुष्प प्रदर्शनी के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अलग-अलग स्कूलों से आए बच्चों ने विज्ञान की प्रतिभा को यहां दिखाया। कूड़े के निस्तारण के अलावा पानी की बर्बादी जैसे विषयों पर बच्चों ने मॉडल प्रदर्शित किए। मौके पर पहुंचे छात्रों को एआई और रोबोटिक्स पर हैंड ऑन ट्रेनिंग भी दी गई। वहीं मौके पर स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर पेड़ों को बचाने के संदेश दिए।

प्रदर्शनी घूमने आए विजिटर्स में सेल्फी लेने और फूलों के साथ फोटो खिंचाने का क्रेज भी खूब दिखा। प्रदर्शनी घूमने आए राजेश सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के लिए यह आयोजन महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। प्रदर्शनी में आईं मनीषा का कहना है कि फूल उनको बहुत पसंद है। ऐसे में यह आयोजन उनके लिए यादगार रहेगा। वह पिछले दिनों ही ग्रेटर नोएडा में रहने आई हैं।
विज्ञापन

आज भी होगा ड्रोन शो
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि रविवार को भी शाम को सात बजे के करीब ड्रोन शो रहेगा। शनिवार को भी ड्रोन शो के लिए लोग जुटे और इसका आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed