फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today is the day of public decision

Noida News: आज जनता के फैसले का दिन

Fri, 07 Feb 2025 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Today is the day of public decision
19 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन

05 हजार कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लगाया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनावी मैदान में 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (सीईओ) ने मतगणना से जुड़ी तमाम तैयारियों को शनिवार शाम तक अंतिम रूप दिया। सुबह नौ बजे के बाद पहला रुझान आएगा।

पांच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक बूथों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था। सभी ईवीएम को 11 जिलों में बनाए गए 70 स्ट्रांग रूम में रखा गया है, जहां लगभग 30 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। मतगणना केंद्रों की निगरानी भी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी। स्ट्रांग रूम के ईवीएम को बाहर लाने से लेकर मतों की गिनती तक की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि पांच हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनमें मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर, सांख्यिकी कर्मचारी और अन्य सहायक स्टाफ आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की 5-5 वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गिनती रैंडम की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी का आकलन भी किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली कैंट सीट का परिणाम आ सकता है जल्दी

दिल्ली कैंट सीट का परिणाम जल्दी आने की उम्मीद है। इस सीट पर सबसे कम करीब 78 हजार मतदाता हैं। यहां पर 59.36 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, विकासपुरी सीट पर 4.56 लाख मतदाता हैं। ऐसे में यहां का परिणाम देर से घोषित हो सकता है।

------
यह है व्यवस्था

-चप्पे-चप्पे पर लगाए गए हैं सीसीटीवी कैमरे।

-दोपहर 12 बजे के बाद अधिकतर सीटों का आ जाएगा रुझान।

-सबसे पहले बैलेट पेपर के वोट गिने जाएंगे। फिर ईवीएम और आखिर में हर सीट की 5-5 वीवीपैट मशीन की क्रॉस मैंचिंग होगी।

-हर सीट के लिए 14 काउटिंग टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक सीट पर 10 से 15 राउंड होने की उम्मीद है।



-------

कहां-कहां मतगणना केंद्र

उत्तरी दिल्ली : जीबीएसएसएस में नरेला, बादली, बवाना और रोहिणी सीटों की मतगणना होगी। भारत नगर स्थित एसकेवी में आदर्श नगर, शकूरबस्ती, वजीरपुर और मॉडल टाउन की मतगणना होगी।



उत्तर पूर्वी दिल्ली : शास्त्री पार्क स्थित गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीलमपुर और घोंडा सीटों की मतगणना होगी। नंद नगरी स्थित न्यू बिल्डिंग इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में गोकलपुर, मुस्तफाबाद और करावल नगर की मतगणना होगी।
नई दिल्ली : गोल मार्केट स्थित अटल आदर्श बंगाली बालिका विद्यालय में पटेल नगर और ग्रेटर कैलाश विधानसभा की मतगणना होगी। गोल मार्केट स्थित अटल आदर्श बंगाली बालिका प्राथमिक विद्यालय में दिल्ली कैंट और नई दिल्ली की मतगणना होगी। गोल मार्केट स्थित अटल आदर्श बालिका विद्यालय में राजेंद्र नगर और आरके पुरम विधानसभा की मतगणना होगी।



शाहदरा : नंद नगरी स्थित ओल्ड बिल्डिंग आईटीआई में विश्वास नगर, शाहदरा, सीमापुरी, रोहतास नगर और बाबरपुर विधानसभा की मतगणना होगी।



दक्षिणी जिला : नई दिल्ली के अगस्त क्रांति मार्ग जीजाबाई आईटीआई फॉर वूमेन में मालवीय नगर, महरौली, छतरपुर, देवली और अंबेडकर नगर सीटों की मतगणना होगी।



मध्य दिल्ली : धीरपुर स्थित सर सीवी रमन आईटीआई में बुराड़ी, तिमारपुर, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लीमारान, करोल बाग, विधानसभा की मतगणना होगी।



दक्षिण पश्चिमी जिला : द्वारका सेक्टर 3 स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलॉजी में विकासपुरी, उत्तम नगर, द्वारका, मटियाला, नजफगढ़, बिजवासन और पालम विधानसभा की मतगणना होगी।



उत्तर पश्चिमी ज़िला : घेवरा स्थित छोटू राम और इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रिठाला, मुंडका किराड़ी विधानसभा की मतगणना होगी। नई दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 स्थित आईटीआई मंगोलपुरी में सुल्तानपुर, माजरा, मंगोलपुरी और शालीमार बाग की मतगणना होगी। पीतमपुरा स्थित कस्तूरबा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में त्रिनगर विधानसभा की मतगणना होगी।



दक्षिण पूर्वी जिला : ओखला फेज तीन स्थित डीएमईयू के कैंपस में संगम विहार, तुगलकाबाद और बाबरपुर विधानसभा की मतगणना होगी। महारानी बाग स्थित मीराबाई डीएमईयू में जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, ओखला और कालकाजी विधानसभा की मतगणना होगी।
पूर्वी जिला : अक्षरधाम स्थित कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में त्रिलोकपुरी, कुंडली, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर और गांधीनगर सीटों की मतगणना होगी।




पश्चिमी जिला : हरी नगर स्थित आईटीआई जेल रोड में नांगलोई जाट, हरी नगर, तिलक नगर और जनकपुरी सीटों की मतगणना होगी। मादीपुर स्थित जीजीएसएसएस में मोती नगर, मादीपुर और राजौरी गार्डन विधानसभा की मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed