फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   to prevent tuberculosis regular medicine needed

टीबी से बचने के लिए नियमित खाएं दवाइयां

Sat, 31 Aug 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
to prevent tuberculosis regular medicine needed
टीबी से बचने के लिए नियमित खाएं दवाइयां
विज्ञापन

नगीना। केंद्रीय टीबी डिविजन ने टीबी से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश के टीबी नोडल अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि अपने-अपने जिलों में दवाइयां लेने वाले मरीजों की निगरानी करें ताकि टीबी को रोका जा सके। जिला टीबी अधिकारी डॉ. प्रवीण राजपूत ने कहा कि जिले के स्टाफ की बैठक की गई है जिसमें जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। एसटीएस और टीबीएचवी को मरीजों की लगातार निगरानी करनेे के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में 2000 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं और इस बार 3200 मरीजों का पंजीकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे मरीजों की पहचान करने, दवा खिलाने और दवा खाने वाले मरीज को सरकार पोषण योजना के तहत लाभ दे रही है। मरीज 6 महीने तक दवाओं को लगातार खाएं बीच में न छोड़े। बीच में इलाज छोड़ने के कारण टीबी होने का खतरा बढ़ जाता है। इस अवसर पर अरशद हुसैन, शाकिर हुसैन, रियाजुद्दीन, विपिन कुमार अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed