फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tis Hazari Court firing: Seven lawyers jailed for 14 days

तीस हजारी कोर्ट फायरिंग: सात वकीलों को 14 दिन की जेल

Tue, 11 Jul 2023 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
Tis Hazari Court firing: Seven lawyers jailed for 14 days
एक वकील को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अदालत ने मंगलवार को तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग के मामले में पुलिस को वकील संदीप शर्मा से दो दिन की हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति दी है। वहीं, सात अन्य वकीलों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने 6 जुलाई को सचिन सांगवान, अमन सिंह और रवि गुप्ता और 7 जुलाई को मनीष शर्मा और ललित शर्मा को गिरफ्तार किया।

अदालत में सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने यह कहते हुए संदीप शर्मा की दो दिनों की हिरासत की मांग की कि बंदूक के स्रोत का पता लगाने और मामले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए यह आवश्यक है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट चतिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी संदीप शर्मा की दो दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की गई। शीर्ष अदालत के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए और जांच एजेंसी को निर्देश दिया जाए कि पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी को किसी भी तरह की यातनाएं नहीं दी जाएं। बाकी आरोपियों मनीष शर्मा, ललित शर्मा, अमन सिंह, रवि गुप्ता, सचिन सांगवान, जितेश खारी और शिव राम पांडे को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है। वहीं, वकील संजय शर्मा और करण सचदेवा के साथ-साथ अन्य वकीलों ने भी एक आवेदन दायर कर कहा कि चूंकि सात आरोपी वकील थे, इसलिए उन्हें अलग से न्यायिक हिरासत में रखा जा सकता है। अदालत ने जेल अधीक्षक को आरोपी व्यक्तियों को जेल मैनुअल के अनुसार रखने का निर्देश दिया। अदालत ने मनीष शर्मा और ललित शर्मा की उनकी निर्धारित दवाएं जारी रखने की अर्जी भी मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed