{"_id":"68e40d4c2b988b55540fd294","slug":"tiger-crosses-highway-and-enters-farm-forest-department-denies-na-news-c-102-1-stp1003-141698-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हाईवे पारकर खेत में घुसा बाघ, वन विभाग ने किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हाईवे पारकर खेत में घुसा बाघ, वन विभाग ने किया इंकार
Tue, 07 Oct 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
कमलापुर । महोली वन क्षेत्र में वन विभाग द्वारा एक बाघ व एक बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने के बाद रविवार देर शाम कमलापुर क्षेत्र में ग्रामीणों ने हाइवे के पार खेत में बाघ को देखने का दावा किया है। बाघ की आमद से इलाके में दहशत है। वन विभाग ने इलाके में बाघ की मौजूदगी से इंकार करने के बावजूद सतर्कता बरतते हुए निगरानी बढ़ाने के साथ लोगों को सतर्क रहने के लिए सचेत किया है।
कस्बा निवासी अनुज तिवारी ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे वह परिवार के साथ कार से घर लौट रहे थे, इसी दौरान मेग्ना मोड़ के पास बाघ धर्मकांटे की तरफ से बाघ निकलकर नेशनल हाईवे पार करता हुआ दिखा। उन्होंने बताया कि बाघ देखकर उन्हें कार की गति धीमी करनी पड़ी। इसके बाद बाघ गन्ने के खेत में चला गया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉम्बिंग की और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। बाघ देखे जाने के बाद से इलाके के लोगों में दहशत है। हालांकि रेंजर रोहित निगम ने बताया कि इलाके की कॉम्बिंग के दौरान बाघ की मौजूदगी की कोई पुष्टि नहीं हुई है।