{"_id":"6abd04c3d5230c354c0c1e42","slug":"ticket-examiners-to-play-ram-and-ravana-bank-manager-to-play-sita-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107713-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टीटी बनेंगे राम-रावण, बैंक मैनेजर सीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टीटी बनेंगे राम-रावण, बैंक मैनेजर सीता
विज्ञापन
11 से 20 अक्टूबर तक होगा मंचन, आधुनिक तकनीक से दिखेंगे रामायण के प्रसंग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। एच्छर स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला धार्मिक समिति की ओर से मंचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार मंच पर किरदार निभाने वाले कलाकारों की कहानी भी खास है। कोई रेलवे में टीटी है तो कोई बैंक मैनेजर। नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ कलाकार रामलीला के पात्रों की भूमिका के लिए अभ्यास कर रहे हैं।
राम का किरदार निभाने वाले विजय भाटी रेलवे में टीटी हैं। बैंक मैनेजर मोनिका चौधरी सीता की भूमिका निभाएंगी, जबकि रेलवे में टीटी पद पर कार्यरत पदम सिंह रावण का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा रामलीला मंचन के लिए राजस्थान और मुंबई से कलाकारों की टीम भी पहुंचेगी।
रामलीला के लिए करीब 250 फीट चौड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। मंचन को आधुनिक रूप देने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिसके माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। रामलीला शुरू होने से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आयोजन की तैयारियों में करीब 70 लोग जुटे हैं।
विज्ञापन
मैदान में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले को तैयार किया जा रहा है। फरुखनगर के हारुन के नेतृत्व में मुस्लिम कारीगरों की टीम पुतले को आकार दे रही है। समिति के संस्थापक शेर सिंह भाटी ने बताया कि इस बार रामलीला में पारंपरिक मंचन के साथ आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी समावेश किया जाएगा।