{"_id":"5d28e6dc8ebc3e6ced3735eb","slug":"three-years-after-the-kidnapping-case-ransom-sought-noida-news-noi4488141160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के अपहरण मामले में तीन साल बाद फिरौती मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची के अपहरण मामले में तीन साल बाद फिरौती मांगी
विज्ञापन

नोएडा। वर्ष 2016 में सेक्टर-22 से अगवा हुई पांच वर्षीय कशिश रावत के मामले में तीन साल बाद 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। कशिश के पिता के पास तीन दिन से लगातार फिरौती के लिए अलग-अलग नंबरों से फोन आ रहे हैं। पिता संजय रावत ने इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से की है। पुलिस जांच कर रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि बच्ची फिरौती मांगने वाले के पास ही है।
सेक्टर-22 के एच ब्लॉक पार्क में 12 मई, 2016 की शाम खेलने के दौरान पांच वर्षीय कशिश अचानक लापता हो गई थी। पार्क से एक संदिग्ध शख्स उसे अपने साथ ले गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कशिश नहीं मिली तो कोतवाली सेक्टर-24 में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से कशिश अब तक नहीं मिली।
कशिश के पिता संजय रावत के पास 8 जुलाई की सुबह अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने कहा कि अगर बेटी को पाना चाहते हो तो दस लाख रुपये दे दो। कॉलर ने धमकी दी कि अगर पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी दी तो ठीक नहीं होगा। जब संजय रावत ने कशिश की फोटो भेजने के लिए कहा, तो कॉलर ने नहीं भेजी। इसके बाद संजय ने फोन पर बात कराने के लिए भी बोला, लेकिन इससे भी मना कर दिया। इसके बाद संजय ने कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि जिन नंबरों से धमकी मिली है, उनकी जांच की जा रही है। उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस की टीम जांच में लगी हैं।