फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three liquor shops sealed in New Haibatpur, license suspended

Noida News: न्यू हैबतपुर में शराब की तीन दुकानें सील, लाइसेंस निलंबित

Mon, 01 Apr 2024 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
Three liquor shops sealed in New Haibatpur, license suspended
- तीनों लाइसेंस धारकों को 15 दिन में देना होगा जवाब
विज्ञापन

- आधी रात के बाद शराब नहीं देने पर सेल्समैन की हत्या का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। निर्धारित समय के बाद शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने सोमवार को न्यू हैबतपुर गांव में शराब की तीन दुकानें सील कर दी हैं। तीनों के लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी किए गए हैं। लाइसेंस धारकों को 15 दिन के अंदर जवाब देना होगा। आरोप झूठे साबित नहीं होने पर लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। अहम है कि अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘दुकान बंद होने के बाद भी बेची जाती थी शराब’ शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित कर लापरवाही का खुलासा किया था।

ग्रेनो वेस्ट के न्यू हैबतपुर में शनिवार की देर रात करीब पौने दो बजे शराब की दुकान के सेल्समैन हरिओम नागर की गाेली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार तीनों आरोपी रात को शराब लेने पहुंचे थे। हत्या के बाद तीन दुकानों से निर्धारित समय के बाद भी शराब बेचे जाने की बात सामने आई थी। अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेकर पुलिस ने आबकारी विभाग को दुकानों पर रात में भी शराब बेचने की रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि न्यू हैबतपुर गांव में बीयर, देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानें हैं। तीनों दुकानें गौड़ सिटी दो और गगन पब्लिक स्कूल के पास हैं। तीनों दुकानों पर रात 10 बजे के बाद शराब बेचने का आरोप है। लाइसेंस धारक और सेल्समैन पर लाइसेंस की शर्ताें का उल्लंघन के मामले में सोमवार को तीनों दुकानें सील कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
सेल्समैन हरिओम की हत्या के मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस लगातार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों के बारे में अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर रविवार देर रात को परिजनों ने अमरोहा में स्थित पैतृक गांव में हरिओम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। परिजनों ने कुछ संदिग्ध के नाम भी पुलिस को बताए हैं।


न्यू हैबतपुर गांव की तीनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। दुकानें सील कर मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। 15 दिन में नोटिस का जवाब देना होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। अन्य दुकानों की भी जांच की जा रही है।- सुबोध कुमार श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article