फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three lakh vehicle owners did not update their mobile numbers.

Noida News: तीन लाख वाहन मालिकों ने नही कराया मोबाइल नंबर अपडेट

Wed, 29 Oct 2025 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Three lakh vehicle owners did not update their mobile numbers.
नोएडा। जिले के लगभग तीन लाख वाहन मालिकों ने अभी तक अपना मोबाइल नंबर परिवहन विभाग में अपडेट नहीं कराया है। परिवहन विभाग के अनुसार जिन लोगों ने वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस में नंबर अपडेट नहीं कराया है उन्हें परिवहन की सेवाएं मिलने में दिक्कत होगी। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए उसका आधार से लिंक और अपडेट होना अनिवार्य है। इसलिए जिन लोगों का मोबाइल नंबर आधार में अपडेट नहीं है, उसे तत्काल कराकर परिवहन विभाग में इस प्रक्रिया को पूरा कर लें। एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने कहा, परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा है लेकिन यहीं नंबर आधार में भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा लोग परिवहन विभाग दफ्तर में भी इसके लिए प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed