फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three including foreign national arrested for withdrawing money from account by cloning ATM

नोएडा: एटीएम क्लोन कर खाते से पैसा निकालने के मामले में विदेशी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 11:34 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 27 Jun 2021 11:34 PM IST
सार

अपर उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 28 एटीएम कार्ड, एटीएम मशीन में लगाने वाले सात बोर्ड और अन्य सामान बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Three including foreign national arrested for withdrawing money from account by cloning ATM
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

जनपद गौतमबुद्ध नगर की थाना सेक्टर-20 पुलिस ने एटीएम क्लोनिंग कर लोगों के खाते से पैसा निकालने के आरोप में एक विदेशी नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने एटीएम क्लोनिंग करके धोखाधड़ी कर लोगों के खाते से पैसा निकालने के आरोप में विदेशी नागरिक रसलेन, रविकर और एक महिला कोमल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से एटीएम क्लोनिंग करने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


अपर उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 28 एटीएम कार्ड, एटीएम मशीन में लगाने वाले सात बोर्ड और अन्य सामान बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग एटीएम मशीन में स्किमर, कैमरा डिवाइस लगाकर एटीएम से पैसा निकालने वालों के कार्ड को क्लोन कर लेते थे तथा उसकी पिन आदि की जानकारी करके, उनके खातों से पैसा निकाल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रसलेन बुल्गारिया से पर्यटक वीजा पर वर्ष 2019 में भारत आया था। वह इलेक्ट्रॉनिक्स डिप्लोमा होल्डर है तथा इलेक्ट्रॉनिक जासूसी उपकरण तैयार करने में माहिर है।


उन्होंने बताया कि रसलेन ने दिल्ली में धोखाधड़ी कर लोगों के खाते से पैसे निकाला था। दिल्ली पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। अपर उपायुक्त ने बताया कि गत एक फरवरी को यह जमानत पर जेल से बाहर आया। उसके बाद अपने साथियों के संग मिलकर फिर से अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed