फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three girl students missing while leaving for school

Noida News: स्कूल के जाने के लिए निकलीं तीन छात्राएं लापता

Sat, 01 Nov 2025 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three girl students missing while leaving for school
शहर से शुक्रवार को तीन छात्राएं एक साथ लापता हो गईं। गंगनहर कोतवाली की एक टीम छात्राओं की तलाश में जुटी हुई है। उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट मुकदमे की जांच कर रहे हैं। अधिकारी भी छात्राओं के बारे में दिनभर अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली को क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी 14 और 12 वर्षीय पुत्री स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। वह अपनी एक सहेली के घर भी गई थीं। तीनों एक साथ स्कूल के लिए निकलीं लेकिन घर नहीं लौटी। दोपहर बाद दोनों परिवारों ने लापता पुत्रियों की अपने स्तर से शहर भर में तलाश की। लापता पुत्रियों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


आसपास के रिश्तेदारों में भी पुत्रियों की तलाश की गई। अनहोनी की आशंका पर पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ संदिग्ध फोन नंबरों और लापता छात्रों के संपर्क में रहने वाले लोगों को भी खंगाला है। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि लापता छात्राओं का मामला गंभीर है। अधिकारी भी इस संबंध में पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। एक टीम छात्राओं को ढूंढने के लिए शहर से बाहर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed