फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three fire engines brought under control massive fire that broke out in a garment factory in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: गारमेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू; जनहानि नहीं

Thu, 14 May 2026 08:00 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 14 May 2026 08:00 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में गुरुवार तड़के गारमेंट्स फैक्टरी के प्रथम तल पर आग लग गई। सूचना पर तीन दमकल यूनिट पहुंचीं और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन
Three fire engines brought under control massive fire that broke out in a garment factory in Greater Noida
फैक्टरी के प्रथम तल पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा उद्योग केंद्र स्थित ईकोटेक-3 क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक गारमेंट्स फैक्टरी के प्रथम तल पर भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन यूनिट मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग लगने की सूचना फायर स्टेशन को रात 2:29 बजे प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन ईकोटेक-3 ग्रेटर नोएडा, सूरजपुर ग्रेटर नोएडा और फेज-2 नोएडा यूनिट की गाड़ियां तत्काल रवाना कर दी गईं। दमकल कर्मियों का टर्न आउट 2:30 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुआ और कुछ ही मिनटों में टीम मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


आग फैक्टरी के प्रथम तल पर लगी थी। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिसके चलते आसपास मौजूद लोग भी बाहर निकल आए। घटनास्थल पर अग्निशमन अधिकारी योगेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों और कर्मचारियों ने समन्वय के साथ अथक प्रयास करते हुए आग को फैलने से रोका। करीब कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed