फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three bouncers arrested for waving weapons during well worship

Noida News: कुआं पूजन में हथियार लहराते तीन बाउंसर गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2024 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
Three bouncers arrested for waving weapons during well worship
काफी समय से बिना लाइसेंस के हथियार लेकर घूम रहे थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कापसहेड़ा थाना क्षेत्र में कुआं पूजन समारोह में हथियार लहरा रहे तीन बाउंसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से डबल बैरल तीन बंदूकें बरामद की गईं हैं। आरोपी काफी समय से बिना लाइसेंस के हथियार लेकर घूम रहे थे। आरोपियों की पहचान मकान नंबर 1143, लोनी निवासी जुनैद (23), गली नंबर 4, करावल नगर निवासी सचिन पराशर (23) और संगम विहार निवासी इम्तियाज (30) के रूप में हुई है।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा के अनुसार, एक दिन पहले कापसहेड़ा थानाध्यक्ष नवीन कुमार को सूचना मिली थी कि भव्य ग्रीन गार्डन मैरिज हॉल, बिजवासन रोड पर काले सूट पहने तीन युवक हथियार लहरा रहे हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष नवीन कुमार, एसआई कमलकांत, हवलदार प्रदीप और मलखान मौके पर पहुंचे। भव्य ग्रीन गार्डन मैरिज हॉल में जांच करने पर पता चला कि हरेंद्र के बेटे का कुआं पूजन है। समारोह में तीनों बाउंसरों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया। पहले आरोपी जिम ट्रेनर थे। बाद में होटल ग्रैंड के बर्गमो क्लब में बाउंसर बन गए। तीनों को हरेंद्र के चचेरे भाई हर्ष ने काम पर रखा था। हर्ष ने ही इन्हें अवैध हथियार उपलब्ध कराए थे। हर्ष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed