फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested for tampering with ATM in Kanwarsika

कंवरसिका में एटीएम से छेड़छाड़ करने पर तीन गिरफ्तार

Tue, 24 May 2022 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for tampering with ATM in Kanwarsika
Three arrested for tampering with ATM in Kanwarsika
नूंह। रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव कंवरसिका स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान जुनैद, जमशेद निवासी गांव पैमाखेड़ा पुन्हाना और मोहसिन निवासी गांव बढ़ा माजरा डूडोली के रूप में हुई। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आरोपी सोमवार रात को गांव कंवरसिका में एचडीएफसी बैंक के एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर गलत तरीके से रुपये निकाल रहे थे। इस बारे में रोजका मेव पुलिस के एवीटी स्टाफ के हेड कांस्टेबल सुंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। उन्होंने आरोपियों के पास से 13 एटीएम कार्ड, एक कार तथा अन्य बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। इससे पूर्व भी इंडरी खंड के गांव नवाबगढ़ निवासी तीन आरोपियों को कंवरसिका गांव के इसी एटीएम के साथ छेड़छाड़ करने पर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 7 एटीएम कार्ड के अलावा करीब 3 लाख की नकदी बरामद की थी। अब इस मामले में पुलिस टीम तेजी से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

अपहरण कर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
नूंह। इंडरी खंड के एक गांव में रविवार देर रात अपहरण कर 25 वर्षीय विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जानकारी के अनुसार, गांव के ही आरोपियों ने पीड़िता को घर पर अकेला देखकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान जाहूल, सहीर, शहरूण और अजीज के रूप में हुई। फिलहाल, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने पीड़िता और उसके पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed