फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested for stealing container laden with tea leaves

Noida News: पलवल, बुलंदशहर के ध्यानार्थ...चाय पत्ती लदे कंटेनर चोरी में तीन गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2025 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing container laden with tea leaves
फोटो
विज्ञापन

30 जनवरी को पश्चिम बंगाल से 17 टन चाय पत्ती लेकर हरियाणा के लिए चला था कंटेनर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जेवर कोतवाली पुलिस ने चाय पत्ती से भरे कंटेनर को चोरी करने वाले गिरोह का शुक्रवार को पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को किशोरपुर गांव से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के नगला सालिकपुर निवासी देवेंद्र उर्फ देवू, सुनपेड के अनुज और हरियाणा के पलवल के सोलडा गांव निवासी गजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने चाय पत्ती से भरा कंटेनर बरामद किया है।
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार का कहना है कि 30 जनवरी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से कंटेनर करीब 17 चाय पत्ती लेकर हरियाणा के सापला के लिए चला था। तीन फरवरी को देवेंद्र ने कंटेनर और कंटेनर को चालक नंदवीर निवासी हाथरस को शराब पिलाकर अपने कब्जे में ले लिया और गाड़ी अलीगढ़ से जेवर ले गया। वाहन के चालक नंदवीर ने यह बात ट्रांसपोर्टर कंपनी के प्रबंधक को बताई। प्रबंधक वाहन को खोजते हुए गोपालगढ़ जेवर आए। जहां वाहन नो एंट्री में खड़ा पाया गया। तभी देवेेंद्र, गजेंद्र, अनुज व नगला गांव के वीरेंद्र आए। अपने आप को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि इस वाहन पर किश्त बकाया है। इसे वह ले जाएंगे। जब ट्रांसपोर्टर कंपनी के प्रबंधक अपने साथियों सहित चाय पीने चले गए तो मौका पाकर आरोपी चार फरवरी को कंटेनर को चोरी कर ले गए। कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को जेवर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर देवेेंद्र, गजेंद्र और अनुज को दबोच लिया। अन्य फरार आरोपी गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस का कहना है कि देवेंद्र चालक है। उसने नंदवीर को ट्रांसपोर्ट कंपनी में रखवाया था। आरोपी ने नंदवीर को लखनऊ रूट से सापला हरियाणा जाने वाले रूट से न ले जाकर अलीगढ़ की ओर चलने को कहा था, लेकिन रास्ते में शक हुआ तो उसने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक को फोन कर दिया था। आरोपी चाय की पत्ती को बेचना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed