{"_id":"64207ea999d0165d51017346","slug":"three-arrested-for-recovery-by-driving-illegal-parking-noida-news-c-1-noi1096-379584-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अवैध पार्किंग चलाकर वसूली करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अवैध पार्किंग चलाकर वसूली करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
अवैध पार्किंग चलाकर वसूली कर रहे तीन गिरफ्तार
- सेक्टर-104 में चल रहा था अवैध पार्किंग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-104 में सड़क किनारे अवैध पार्किंग चलाकर वसूली कर रहे तीन लोगों को प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।तीनों की पहचान सदरपुर निवाा मधुकांत ठाकुरए राजू झा और शैलेंद्र के रूप में हुई है। तीनों अवैध पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों से 20 -25 रुपये प्रति घंटे की दर से वसूली करते थे। मामले में बाकादा प्राधिकरण के अधिकृत पार्किंग की तरह पर्ची दी जाती थी। इस मामले की शिकायत नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल से की गई थी। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सेक्टर-104 व हाजीपुर गांव की मार्केट के पास कई सोसाइटियां हैं। सोसाइटी के लोग पास के ही मार्केट से खरीदारी करते हैं। खरीदारी के लिए आने पर लोग अपने वाहन खड़े करते थे। वहां तैनाल लोग वाहन चालकों से प्राधिकरण की पार्किंग बताकर पैसे लेते थे। प्राधिकरण की अधिकृत पार्किंग की तरह ही स्लिप मिलने पर किसी को संदेह नहीं होता था। कुछ जागरूक नागरिकों ने इसकी शिकायत नोएडा अथॉरिटी से की थी। अथॉरिटी की ट्रैफिक सेल और पुलिस टीम ने शनिवार रात यहां पर छापा मारकर अवैध पार्किंग को पकड़ा। इसके साथ ही इस पार्किंग के तीन संचालकों को गिरफ्तार किया।
नोएडा प्राधिकरण की ट्रैफिक सेल के अवर अभियंता नवीन कुमार इस तरह की शिकायत मिलने के बाद कई दिनों से रात को मौके पर जा रहे थे। शनिवार को जब वह आम आदमी की तरह पहुंचे तो कार का पार्किंग शुल्क मांगने के लिए संचालक आ गए। इसके बाद नवीन कुमार ने पुलिस को बुला लिया। आरोपियों के पास से पार्किंग की स्लिप निकालने वाली मशीन भी बरामद की है। अवर अभियंता नवीन कुमार की शिकायत पर इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज की गई है।