फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested for cheating banks by tampering with ATM

एटीएम से छेड़छाड़ कर बैंकों को ठगने वाले तीन गिरफ्तार

Tue, 11 Jan 2022 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for cheating banks by tampering with ATM
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। अमर उजाला
नोएडा। बूथ में एटीएम से छेड़छाड़ कर बैंकों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले तीन ठगों को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मशीन में कुछ कैश वापस कर देते थे और बैंक से क्लेम कर पूरी रकम दोबारा लेते थे। पुलिस ने इनके पास से 21 हजार रुपये, चार एटीएम कार्ड और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश एस ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने सोमवार रात सेक्टर-31 के पास से तीन ठगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान बाटला हाउस दिल्ली निवासी जुबेर, पलवल निवासी राशिद और मेवात निवासी कलीम के रूप में हुई है। आरोपियों ने दिल्ली व एनसीआर में इस तरह की कई घटनाएं की हैं। आरोपी अपने या दोस्त, रिश्तेदारों के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर एटीएम में छेड़खानी कर बैंकों से पैसे ऐंठते थे। कैश डिपोजिट मशीन (सीडीएस) में कार्ड डालने के बाद जब पैसे निकलने लगते थे तो आरोपी उंगली लगाकर उसमें से कुछ नोट को मशीन से बाहर आने से रोक देते थे। पूरी रकम नहीं निकलने पर मशीन तकनीकी दिक्कत दिखाने लगती थी।
विज्ञापन

बैंक की तरफ से भी पैसे कटने की रिसिविंग नहीं मिलती थी। इसके बाद आरोपी बैंक के कस्टमर केयर को फोन कर कैश नहीं निकलने की शिकायत करते थे। सात से दस दिन के अंदर बैंक से ये आरोपी पैसे ले लेते थे। इस तरह केवल सेक्टर-31 के एटीएम से आरोपियों ने छह लाख रुपये निकाल लिए थे। इसके अलावा भी आरोपियों ने कई जगह वारदात अंजाम दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed