{"_id":"68bd915d0b518585380baf18","slug":"three-and-a-half-hour-long-jam-on-kherli-canal-troubled-people-noida-news-c-23-1-lko1064-74401-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खेरली नहर पर साढ़े तीन घंटे के जाम ने लोगों को किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खेरली नहर पर साढ़े तीन घंटे के जाम ने लोगों को किया परेशान
विज्ञापन
फोटो:
-- -- -- -- -- -- -- --
-रविवार दोपहर 12 से 3:30 बजे तक लगा रहा जाम
-जूझते रहे स्थानीय निवासी और वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खेरली नहर चौराहे पर रविवार को करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ अन्य वाहन चालक परेशान रहे। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद कीचड़ व गड्ढों में जलभराव से जाम लग गया। बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं।
लोगों ने बताया कि जाम दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक लगा रहा। भारी वाहनों के नहर चौराहे पर घूमने के कारण यातायात प्रभावित होता है। सूचना पर यातायात व थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका। पुलिस ने बताया कि नहर की तरफ से आने वाले वाहन जब मुड़ते है तो वहां यातायात प्रभावित हो जाता है। नोएडा से आने वाले रास्ते पर तीन लाइन लग गई। जिस कारण नोएडा की तरफ वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं मिला। जाम रेलवे ओवर ब्रिज, खेरली, पतलाखेडा़, गिरधरपुर और दूसरी तरफ जॉनीपुरा, बिलासपुर तक पहुंच गया। लोगों का आरोप है कि सांसद से लेकर विधायक व प्रशासन तक शिकायत कर चुके हैं। परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि पुल को तोड़कर फिर से बनाने की जरूरत है।