फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   This year a record 62 new cases in the district

जिले में इस साल के रिकॉर्ड 62 नए केस

Tue, 20 Apr 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
This year a record 62 new cases in the district
नूंह। बीते एक सप्ताह से जिलेे में कोरोना की रफ्तार तेज गति से बढ़ती जा रही है। इस साल पहली बार मंगलवार को सर्वाधिक 62 नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता को बढ़ा दिया है। हालांकि 15 कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुए है। इससे पूर्व सोमवार को 23 नए संक्रमित मिले। नए मामलों में मांडीखेड़ा 5, फिरोजपुर झिरका व नूंह 9-9, तावडू, पुन्हाना व नलहड़ मेडिकल कॉलेज में 5-5, उजीना व मोहम्मदपुर अहीर 3-3, सालाहेड़ी 2 के अलावा नगीना, कोटा, सूंध, बैंसी, बघोला, रावली, पिनगवां, बिसरू, फतेहपुर, हसनुपर, किरंज, राहुका, जलालपुर, भाकडौजी, रूपाहेड़ी व डोंडल में एक -एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन

अब जिले में 175 सक्रिय मरीज है। अभी 3534 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन किट से हर दिन लगभग 800 मरीजों की जांच की जा रही है। विभाग ने लोगों को कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए मास्क लगाना, बार-बार साबुन से हाथ धोना और 2 गज की दूरी बना कर रखने के सख्त निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना के 1937 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1731 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना से 31 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 57138 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 54781 की निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 2357 लोग अंडर सर्विलांस पर हैं। अब तक 225872 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं। इनमें से 219794 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed